BJP ने शुरू किया संविधान गौरव अभियान, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

Vikram Jain | Published:
Share
mp bjp samvidhan gaurav abhiyan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। Photograph: (the sootr)

संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानें अभियान का उद्देश्य

BHOPAL. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस की इस रैली के पहले भारतीय जनता पार्टी ने ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया है। बीजेपी इस अभियान को प्रदेश भर में 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाएगी।

संविधान गौरव अभियान शुरू

बीजेपी ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर शनिवार (11 जनवरी) से ‘संविधान गौरव अभियान’ की शुरुआत की है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रदेश भर में गोष्ठियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य और गतिविधियां

बीजेपी के संविधान गौरव अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। इस अभियान के दौरान विशेष शैक्षणिक और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत, संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद किया जाएगा। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी वर्ग, महिलाएं, युवा, हॉस्टल और कॉलेज के विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा साथ कर सकती है BJP, प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभरा बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम

संविधान के सिद्धांतों का प्रचार

अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संविधान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इसके शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में संविधान के मूल्यों की रक्षा और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक नया कदम उठाया जाएगा।

CM मोहन बोले- विकास को गति देंगे डेढ़ करोड़ युवा,कल आएगी बहनों की किस्त

मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर होगी चर्चा

अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस पंद्रह दिवसीय अभियान में अलग शैक्षणिक के साथ अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में संविधान की प्रतियों का वितरण किया जाएगा और इसके महत्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा की जाएगी।

पहले लाड़लियों से वोट लिए,अब योजना से नाम काट रही सरकार: जीतू पटवारी

सीएम मोहन यादव ने किया आह्वान

अभियान को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई है। सीएम खुशी जताते हुए कहा कि बीजेपी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक गौरव संविधान दिवस मनाएगी। अभियान के दौरान संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गोष्ठियां और भाषण आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सीएम ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसके लिए बधाई दी है।

मध्य प्रदेश में अब ई-कैबिनेट की तैयारी

संविधान पखवाड़े मनाने का लें संकल्प

सीएम मोहन यादव ने आह्वान करते हुए कहा हम सब इस संविधान पखवाड़े को मनाने का संकल्प लें। इस अभियान के समापन पर, बीजेपी कार्यकर्ता हर बूथ पर एकत्रित होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन करेंगे और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब बीजेपी कार्यकर्ता संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रतिबद्धता को जाहिर करेंगे।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी का संविधान गौरव अभियान
  • संविधान
  • Samvidhan Gaurav Abhiyan
  • संविधान गौरव अभियान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर