मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बने कैलाश मित्तल

Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 08:51 IST
KAILASH MITAL
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद पर कैलाश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति वरिष्ठ IAS डॉ. मोहन गुप्त ने कैलाश मित्तल को मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।

मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद पर कैलाश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति वरिष्ठ IAS डॉ. मोहन गुप्त ने कैलाश मित्तल को मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान अध्यक्ष डीपी गोयल, अग्रवाल महासभा के मुख्य सलाहकार सुनील गर्ग और पंकज मित्तल ने उन्हें निर्वाचन के उपरांत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



समाज की एक प्रतिष्ठित संस्था

सीएम मोहन यादव के आयोजन में मंत्री, सांसद, विधायक के नाम भूले, अग्रवाल, गोयल, कुक्की छपे



'समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है'

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने नियुक्त पत्र प्राप्त कर नए कार्यालय श्रीराम टॉवर जेड-7, जोन-1, एम.पी. नगर, भोपाल में पहुंचकर कार्यालय का शुभांरभ किया। कैलाश मित्तल ने सभी अग्रबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के अथक प्रयास और मेहनत के फलस्वरूप ही आज में अध्यक्ष बन पाया हूं। मैं समाज के सभी सदस्यों को आश्वत करता हूं कि समाज के लिए सदैव सेवा एवं समर्पण भाव से काम करूंगा। हम सबको मिलकर समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। साथ ही महासभा में लगभग एक लाख नए सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे। मुख्य सलाहकार सुनील गर्ग ने कहा कि महासभा अब घर-घर की महासभा बनेगी और समाज के सभी युवा मिलकर समाज को संगठित, एकत्रित करने में अपनी क्षमता का परिचय देंगे।



MP MAHASABHA


इंदौर में संघ के मालवा प्रांत के घोष शिविर का हुआ उद्घाटन



कौन-कौन रहा मौजूद?

इस अवसर पर मुकेश गोयल, महावीर गर्ग, रामेश्वर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, नितिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, आर.पी. गुप्ता, सोनू गोयल, मनोज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, होरीलाल गर्ग, राहुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, डॉ. रश्मि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, रानी मित्तल, सीमा गर्ग, सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित हुए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कैलाश मित्तल
  • मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा