मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनंत चतुदर्श झांकी में पूर्व मंत्री सज्जन पर तंज
Sanjay Gupta | Sept 26, 2026, 16:34 IST
kailash-sajjan-jhanki-taunt-indore
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की राजनीतिक लड़ाई हमारी तीखी रहती है। एक बार फिर अनंत चतुदर्श की झांकी में नोक झोंक देखने को मिली।
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर रात भर झांकियों का कारवां निकलता है। इस परंपरा को 103 साल हो गए हैं। इसमें एक झांकी पर खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व उनके समर्थक मौजूद रहते हैं। वहीं इन झांकियों के स्वागत के लिए मंच लगते हैं, जिसमें एक मंच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का होता है। इसमें कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद होते हैं। बस जब झांकी निकलती है तो कभी कैलाश विजयवर्गीय तो कभी सज्जन सिंह वर्मा एक-दूसरे पर तंज कस देते हैं।
जब इस बार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वाली झांकी पूर्व मंत्री वर्मा के मंच के पास पहुंची तो कुछ देर रूकी। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि- भगवान श्री गणेश रिद्दि, सिद्धि और बुद्धि के दाता है, वो आपको रिद्दी दे, सिद्दी दे और बुद्दि दें। इसके बाद उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया और साथ ही झांकी वाले को इशारा किया कि अब आगे बढ़ाओ।
झांकी के समय तो वर्मा कुछ नहीं बोले लेकिन बाद में प्रेस से चर्चा में कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी हर साल हमारे मंच के सामने से गुजरते हैं। हमने उनसे कहा कि भाई पत्रकारों से तो बात नहीं कर रहे हो लेकिन यारों से तो बात करो। लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
इसके पहले बीते साल पूर्व मंत्री वर्मा ने तंज कसा था और कहा था कि कैलाश भाई संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है। दरअसल राजनीतिक उठापटक के बीच में पूर्व मंत्री ने उन पर यह तंज कसा था। वैसे भी दोनों के बीच में राजनीतिक नोकं झोंक पुरानी बात है और आए दिन टिप्पणियां सामने आती है।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर बिल्डर ने खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की जमीन! अब FIR की तैयारी
इंदौर से दिल्ली जाते ही राहुल के पोस्टर से हट गए मुकेश अंबानी! सोशल मीडिया पर चल रही कांस्प्रेसी थ्योरी
दहेज हत्या केस में इंदौर के तहसीलदार दिलीप द्विवेदी उलझे, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट इंदौर ने कहा गड़बड़ी के सबूत नहीं, याचिका खारिज
अनंत चतुर्दशी चल समारोह
मंत्री विजयवर्गीय ने इस तरह कसा तंज
बाद में यह बोले सज्जन सिंह वर्मा
बीते साल सज्जन ने कसा था तंज
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर बिल्डर ने खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की जमीन! अब FIR की तैयारी
इंदौर से दिल्ली जाते ही राहुल के पोस्टर से हट गए मुकेश अंबानी! सोशल मीडिया पर चल रही कांस्प्रेसी थ्योरी
दहेज हत्या केस में इंदौर के तहसीलदार दिलीप द्विवेदी उलझे, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट इंदौर ने कहा गड़बड़ी के सबूत नहीं, याचिका खारिज
अनंत चतुर्दशी चल समारोह
ट्विशा केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, गिरिबाला की जमानत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई
By Neel Tiwari
अफसरी के ग्लैमर पर भारी राजनीति की चकाचौंध, कई IAS-IPS ने नौकरी छोड़ चुनी सियासत, इनमें एमपी, सीजी और राजस्थान के नौकरशाह
By Arun Tiwari

सऊदी हमले के बाद उड़ानें रद्द: उदयपुर, जयपुर, कोटा समेत कई जिलों के जायरीन मक्का-मदीना में फंसे
By Jageshwar prasad
इंदौर में पुलिस इंस्पेक्टर के जांच आदेश में अधिकारियों की बड़ी चूक, पूर्व टीआई सुजीत श्रीवास्तव भी पहुंचे हाईकोर्ट
By Sanjay Gupta
पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना
By Saurabh Mishra