नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जन्मदिन पर मेरे पोस्टर मिले तो हटा दे निगम

Sanjay Gupta | Apr 14, 2026, 12:02 IST
Share
kailash vijayvargiya birthday poster ban order
kailash vijayvargiya birthday poster ban order

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर पोस्टरबाजी रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निगम को आदेश दिया कि उनके पोस्टर कहीं भी लगे मिलें तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है।

News In Short

  • मंत्री विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर पोस्टरबाजी रोकने का आदेश दिया है।
  • निगम को निर्देश दिए कि पोस्टर मिलें तो तुरंत हटाए जाएं।
  • कार्यकर्ताओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है।
  • 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर जन्मदिन मनाया जाएगा।
  • इंदौर में पोस्टरबाजी को लेकर पहले भी मुद्दे उठ चुके हैं।

News In Detail

मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपना जन्मदिन अक्षय तृतीया के दिन मनाते हैं। इस बार यह 19 अप्रैल को आ रहा है। बड़े नेताओं के आयोजनों के दौरान इंदौर में भारी संख्या में पोस्टर लगाना आम बात है। वहीं, अब मंत्री ने इन पोस्टरों को लेकर अपने ही विभाग के अधीन आने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।

जहां पोस्टर मिलें वहां से तत्काल हटा दें

मंत्री विजयवर्गीय ने इस आदेश की खुद जानकारी देते हुए कहा कि मैंने नगर निगम को निर्देश दिए हैं। मेरे जन्मदिन पर यदि कहीं भी पोस्टर लगे मिलें तो उन्हें तत्काल हटा दें।

वहीं उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए। गौशालाओं में जाकर सेवा करें। शाम को पितृ पर्वत पर भगवान हनुमान की पूजा होगी और प्रसादी वितरण होगा।

नेताओं की पोस्टरबाजी से परेशान है इंदौर

इंदौर में एंट्री गेट हो या कोई भी सार्वजनिक संपत्ति हो, वहां पर पोस्टर लगाना आम बात है। किसी भी आयोजन के दौरान नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ता अपना रसूख दिखाने के लिए इंदौर में पोस्टर लगा देते हैं।

निगम भी नेताओं के रुतबे को देखते हुए कार्रवाई नहीं करता है। मंत्री से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला भी कार्यकर्ताओं को पोस्टर लगाने से मना कर चुके हैं। हालांकि समर्थक और कार्यकर्ता नहीं मानते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल नहीं जाउंगा, मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंहस्थ के लिए अहम प्रोजेक्ट पर ली बैठक, चंदन नगर में विस्थापन बड़ी चुनौती

बीजेपी युवा मोर्चा में इंदौर के दावेदार कार डील शिकायत से हुए बाहर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पड़े भारी

सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बैठाया पास में, काफी देर की बात

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई