मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग फिर शुरू की

Sanjay Gupta | Dec 04, 2024, 14:31 IST
Share
kailash vijayvargiya
kailash vijayvargiya

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच दूरियों को लेकर चलने वाले कयास एक बार फिर दूर हो रहे हैं। लगातार एक के बाद एक कैबिनेट मीटिंग में विजयवर्गीय के नहीं आने के बाद से लगातार सुगबुगाहट चल रही थी। जानें पूरी खबर..

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच दूरियों को लेकर चलने वाले कयास एक बार फिर दूर हो रहे हैं। लगातार एक के बाद एक कैबिनेट मीटिंग में विजयवर्गीय के नहीं आने के बाद से लगातार सुगबुगाहट चल रही थी। इसे खुद विजयवर्गीय ने उस समय दूर किया जब वह लंबे समय बाद 20 नवंबर को कैबिनेट मीटिंग में पहुंचे और इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया।

फिर ब्रीफिंग नहीं लेने पर उठे सवाल

लेकिन उस दिन उन्होंने मीटिंग की मीडिया ब्रीफिंग नहीं की थी। इसे लेकर फिर कयास लगने लगे। लेकिन 4 दिसंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान ना केवल मंत्री विजयवर्गीय इसमें शामिल हुए, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने 19 मिनट मीटिंग को लेकर मीडिया को ब्रीफिंग भी दी और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

डिप्टी सीएम शुक्ल दे रहे थे देने

वहीं विजयवर्गीय के कैबिनेट मीटिंग में नहीं आने के दौरान ब्रीफिंग देने का काम डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला द्वारा किया जा रहा था। उसके पहले यह काम मंत्री विजयवर्गीय ही कर रहे थे और अब एक बार फिर उन्होंने ही इसे शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मंत्री विजयवर्गीय लंबे समय तक महाराष्ट्र में रहे। इस दौरान वह लगातार कैबिनेट मीटिंग में नहीं आए। इसके बाद से ही उनके और सीएम के बीच में दूरियां आने के कयास लगाए जाते रहे, जिन्हें फिलहाल मंत्री विजयवर्गीय ने शांत किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश कैबिनेट मीटिंग
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • राजेंद्र शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग