मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रप्रेम क्या होता है यह कांग्रेस और सोनियाजी को नहीं पता

Sanjay Gupta | Aug 16, 2026, 22:22 IST
Share
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में वंदेमातरम को उठा विवाद तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में कांग्रेस पर हमला किया। वहीं शाम को इंदौर में बीजेपी ने कैंडल मार्च निकाला।

INDORE. कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में वंदे मातरम को लेकर विवाद तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अपमान किया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम रोकने के लिए कहा। रविवार को सीएम मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर हमला किया और कांग्रेस से माफी मांगने के लिए कहा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यह बोले

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश का, वंदे मातरम का सम्मान नहीं किया। यह सामान्य गीत नहीं है, राष्ट्रभक्ति का मंत्र है। कांग्रेस इसे समझ नहीं सकती और सोनियाजी कैसे समझेंगी उन्हें पता ही नहीं राष्ट्रप्रेम क्या होता है। जिस तरह से उन्होंने वंदे मातरम बोलते हुए व्यवधान पैदा किया, उससे पता चलता है कि राष्ट्रप्रेम क्या होता है। थोड़ी भी शर्म हो तो सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए।

कैंडल मार्च में सभी नेता रहे मौजूद

इसी मामले में विरोध जताने के लिए रीगल पर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। गांधी प्रतिमा के पास कैंडल मार्च में विजयवर्गीय के साथ, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे व अन्य नेता मौजूद रहे।

kailash-vijayvargiya-congress
kailash-vijayvargiya-congress

मुख्यमंत्री ने पुराना निगम का विवाद भी उठाया

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम के आयोजन में पुराने वंदे मातरम विवाद को भी उठाया। जब निगम के बजट सत्र के दौरान पार्षद फौजिया शेख और रूबीना इकबाल ने वंदे मातरम गाने से इंकार कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अपमान करने पर दंड का प्रावधान हो गया है। कांग्रेस अभी तक वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कोई कार्रवाई तक नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें...

वंदे मातरम विवाद पर शाह का तीखा हमला, बोले- यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा

237 करोड़ की लागत के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर का यह हाल, ना स्टाफ ना उपकरण

इंदौर-तीन में अश्विन जोशी की पत्नी मनप्रीत हुईं सक्रिय, क्या कटेगा पिंटू का पत्ता..?

संसद में आज वंदे मातरम विधेयक लाएंगे अमित शाह, अपमान पर मिलेगी तीन साल जेल

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • सोनिया गांधी
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • वंदे मातरम
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई