Gen-Z आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, छोटे-मोटे आंदोलन से देश को फर्क नहीं पड़ता

Sanjay Gupta | Jul 26, 2026, 12:38 IST
Share
kailash vijayvargiya on gen z protest
kailash vijayvargiya on gen z protest

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्र (Gen-Z) आंदोलन को छोटा-मोटा आंदोलन कहा। उन्होंने कहा कि इससे देश को कोई पर्क नहीं पड़ता। साथ ही कहा कि धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे ने विदेशी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छात्र आंदोलन को लेकर एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने इसे छोटा-मोटा आंदोलन बताया जिससे देश को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यह बयान मंत्री द्वारा एक दिन पहले शनिवार को दिया गया। वहीं रविवार को इंदौर में उन्होंने इस आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों की बात कही।

यह बोले थे मंत्री विजयवर्गीय

मंत्री विजयवर्गीय के इस आंदोलन को लेकर कहा गया बयान वायलर हुआ है। यह बयान बताया जाता है कि शनिवार को उन्होंने का था। इसमें उन्होंने कहा कि यह देश 140 करोड़ का है, छोटा सा बांग्लादेश या नेपाल नहीं है। इस देश में कहीं बाढ़ आ जाती तो इस देश पर क्या फर्क पड़ता है। इस तरह छोटे-मोटे आंदोलन से देश को फर्क नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि उन लोगों को जरूर मौका मिल जाता है जो निराश है।

बोले विदेशी ताकत के मंसूबे खत्म किए

वहीं मंत्री ने इस आंदोलन को लेकर रविवार 26 जुलाई को इंदौर में कहा कि मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मैं धर्मेंद्र प्रधान की प्रशंसा करूंगा, वह हर काम ईमानदारी से करते हैं। वह पहले दिन से इस्तीफा दे रहे थे लेकिन पार्टी अध्यक्ष ने रोका। जब परिस्थिति ऐसी बनी तो उन्होंने एक सेकंड में इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे से जो देश में हिंसा कराना चाहते थे। बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह उन विदेशी ताकतो के मंसूबे खत्म हो गए। विदेशी ताकतें यहां अस्थिरता पैदा करना चाहते थे।

किसी कांग्रेसी ने लठ्ठ नहीं खाया

कांग्रेस की भूमिका पर उन्होंने कहा कि पड़ोस में बच्चा होने पर कांग्रेस ढोलक बजा रही है। उनकी इस आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। वह तो कॉकरोच पार्टी के पीछे खड़े हो गए। बंगाल चुनाव में हार के बाद विपक्ष निराश था और उन्हें कॉकरोच पार्टी में आसा की किरण दिखी तो उनके पीछे हो गए। कांग्रेस कैटलिस्ट की भूमिका में रही कि तुम आगे बढ़ो, हम पीछे हैं, किसी कांग्रेसी ने लठ नहीं खाय़ा।

आरएसएस नहीं होता तो क्या होता

राहुल गांधी के आरएसएस की दीमक बताने पर मंत्री ने कहा कि मुझे उनकी विचारधारा, बुद्दी पर तरस आता है। उन्हें आरएसएस को समझना होगा। मेरे जैसा कार्यकर्ता समझता है कि यदि आरएसएस नहीं होती तो क्या होता मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आरएसएस के कारण देश ठीक दिशा में जा रहा है। यह आरएसएस की मेहनत है।

ये भी पढ़ें...

डीयू में छात्रों की प्रदर्शन एडवाइजरी पर भिड़े शिक्षक, शशि थरूर ने जताई आपत्ति

नीट पेपर लीक, CJP प्रोटेस्ट से लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक, क्या-क्या हुआ

दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पथराव, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

प्रह्लाद जोशी होंगे शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • आरएसएस
  • दिल्ली जंतर-मंतर
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • नीट पेपर लीक
  • CJP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा