मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कहा कि मच गया सियासी बवाल

Vikram Jain | Jan 15, 2025, 23:10 IST
Share
kailash vijayvargiya rahul gandhi mohan bhagwat controversy 
मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। Photograph: (the sootr)

आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर दिए राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी हंगामा मचा हुआ है। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की औकात नहीं कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर टिप्पणी करें। दरअसल, राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयानों को देशद्रोह बताया था, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।

राहुल गांधी की औकात नहीं....

राजधानी भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान में राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मोहन भागवत पर टिप्पणी करने की कोई "औकात" नहीं है। विजयवर्गीय ने इंदिरा भवन का नामकरण को लेकर कांग्रेस में परिवारवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा है, जहां बड़े नेताओं को छोड़कर छोटे नेताओं को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पर एफआईआर होनी चाहिए, क्योंकि वह विदेशों में अपने देश की बुराई करते हैं।

राहुल गांधी के बिगड़े बोल: हम इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं, BJP का पलटवार

मोहन भागवत पर क्या बोले राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन करते हुए आरएसएस चीफ मोहन भागवत के हालिया बयानों की आलोचना की थी। राहुल ने कहा था कि मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में अपने बयानों से यह बताते हैं कि वे संविधान और स्वतंत्रता संग्राम को लेकर बारे में क्या सोचते हैं। राहुल गांधी ने आरएसएस चीफ के बयानों को देशद्रोह करार दिया। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मोहन भागवत ने हाल ही में जो कहा वह देशद्रोह है, क्योंकि इन बयानों का मतलब है कि संविधान का कोई महत्व नहीं है। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई का महत्व नहीं है।

फोटो पर बवाल, VD शर्मा बोले- क्या बापू-अंबेडकर से ऊपर हैं राहुल गांधी?

विजयवर्गीय के बयान से मचा हंगामा

राहुल गांधी पर दिए मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद इस बयान सियासी घमासान तेज हो गया है। अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अमिश शर्मा ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि उन्हें बयान के लिए माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता अमिश शर्मा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के बयान देते हैं। यही बीजेपी के संस्कार हैं। ऐसे बयानों के चलते प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्री विजयवर्गीय को किनारे कर दिया। विजयवर्गीय राष्ट्रीय से उठाकर मध्य प्रदेश की राजनीति में फेंके गए।

8 अरब के फ्लाईओवर की दरारों को अब PWD मंत्री ने भी दी क्लीन चिट

बीजेपी ने किया पलटवार

इधर, कांग्रेस के वार बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी बृजगोपाल लोया ने कहा कि कि उर्दू को पसंद करने वालों को उर्दू के शब्दों का मतलब नहीं पता हैं। औकात का मतलब हैसियत और क्षमता होता है। कहना है कि राहुल गांधी में कोई क्षमता नहीं है। असलियत को सुनकर कांग्रेस बौखला रही है। मोहन भागवत राहुल गांधी की समझ से कहीं परे हैं। भगवान कांग्रेस को सच्चाई को सहन करने की क्षमता दें।

MP में BJP विधायक ने साथी MLA को फोटो से हटाया, कांग्रेस ने कसा तंज

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मोहन भागवत
  • पॉलिटिकल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती