कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार

Vishwanath Singh | Aug 08, 2025, 19:52 IST
Share
Sourabh054
Sourabh054

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच करानी चाहिए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनसे पूछा था कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी करने के आरोप लगाए थे। उसको लेकर शुक्रवार को इंदौर में बीजेपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल पर तो सुप्रीम कोर्ट भी टिप्पणी कर चुकी हैं। ऐसे व्यक्ति को तो शर्म से डूब मरना चाहिए।

राहुल को लेकर यह कहा मंत्री विजयवर्गीय ने

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच करानी चाहिए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनसे पूछा था कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं। यह बहुत बड़ा कमेंट है सुप्रीम कोर्ट का। मुझे लगता है कि ऐसे व्यक्ति को शर्म से डूब मरना चाहिए।

ये भी पढ़ें... सैफ अली खान को पैतृक संपत्ति विवाद में मिली राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

चुनाव आयोग का रूटीन प्रोग्राम

मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि इतना सब होने के बावजूद भी राहुल गांधी संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगा रहे हैं और डेमोक्रेसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन का यह रुटीन प्रोग्राम है कि वो लोग वोटिंग लिस्ट का परीक्षण करे। इसको लेकर उनका आरोप लगाना मैं समझता हूं कि प्रजातंत्र का माखौल उड़ाना है। प्रजातंत्र की जड़ें हिलाना चाहते हैं और वे यह नहीं चाहते हैं कि इस देश में प्रजातंत्र हो। संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।

ट्रंप के टैरिफ लगाने पर यह बोले

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कह दिया कि ना झुकेंगे और ना ही रुकेंगे। मैं समझता हूं कि झुकेंगे भी नहीं और रुकेंगे भी नहीं। हमें हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बड़ाना है। उसके लिए देश का हित जो होगा उसके हिसाब से हम निर्णय लेंगे। यह बात प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोनों ने स्पष्ट कर दिया है। इसलिए कोई किंतु-परंतु वाली अब बात बची नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी का आरोप: चुनाव आयोग ने बंद की MP, राजस्थान और बिहार की साइट, जानें सच्चाई

प्रधानमंत्री को लेकर यह कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार 25 सीट के मार्जिन से प्रधानमंत्री बने हैं। 25 सीट ऐसी हैं, जिन्हें भाजपा ने 35 हजार या कम वोट से जीतीं। अगर हमें इलेक्ट्रानिक डेटा मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। राहुल ने कहा- चुनाव आयोग को पिछले 10 साल की देश की सारी इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी देनी चाहिए। ये सब नहीं देंगे तो क्राइम है। भाजपा को चुनाव चोरी करने दे रहे हैं। पूरे देश को चुनाव आयोग से वोटर्स का डेटा मांगना चाहिए।
राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क में आयोजित कांग्रेस की 'वोट अधिकार रैली' में ये बात कही। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रैली में शामिल हुए। राहुल ने इसके बाद एक बौर और आरोप लगाया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोट बनाए गए, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। भाजपा-EC की मिलीभगत से यह धांधली हुई, जिसने PM मोदी को तीसरी बार सत्ता में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें... इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ितों ने जीती आधी लड़ाई, ida बोर्ड बैठक ने स्कीम मुक्ति के लिए निकाला रास्ता

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • वोटर लिस्ट
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

By VINAY VERMA

बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च