कैबिनेट मीटिंग के समय कहां थे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खुद किया खुलासा

Sanjay Gupta | Feb 10, 2026, 15:35 IST
Share
kailash vijayvargiya virtual cabinet meeting
kailash vijayvargiya virtual cabinet meeting

भोपाल में मंगलवार 10 फरवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग थी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस मीटिंग में नहीं आए। उन्होंने खुद अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर मीटिंग में शामिल नहीं हो पाने का कारण बताया है।

News In Short

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मीटिंग में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया।
  • विजयवर्गीय ने बताया कि वह पिता की पुण्यतिथि पर इंदौर में थे।
  • मंत्री विजयवर्गीय ने ट्विटर पर जानकारी साझा की और पूजा अर्चना की।
  • मीटिंग में नहीं जाने पर राजनीतिक चर्चाएं होने लगी थीं।

News In Detail

INDORE. भोपाल में मंगलवार 10 फरवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग थी। सभी की नजरें थी कि इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आएंगे या नहीं। वह नहीं आए। इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं चलने लगी, लेकिन इसी दौरान खुद मंत्री विजयवर्गीय ने यह खुलासा कर दिया।

802f4284-36f
802f4284-36f


भोपाल इसलिए नहीं गए मंत्री विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार 10 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग के लिए भोपाल नहीं गए। उन्होंने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक पोस्ट ट्वीट की। इसमें बताया गया कि उनके पिता की पुण्यतिथि है। उन्होंने लिखा कि आज पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय जी (काकाजी) की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भावपूर्ण स्मरण के साथ गौ माता को गोग्रास अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

इस पुण्य अवसर पर उनके स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन को हृदय में संजोते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी पुनः दृढ़ हुआ। साथ ही श्री साईंनाथ मंदिर समिति के साथ भंडारा प्रसादी में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इसी बीच चली चर्चाएं

इसी बीच सीएम की कैबिनेट मीटिंग शुरू होने की फोटो आ गई। इसमें मंत्री विजयवर्गीय कहीं नहीं दिखे तो चर्चाएं चलने लगी। कारण है कि वह 20 जनवरी को सावर्जनिक अवकाश पर गए। इससे लौटने के बाद भी वह कैबिनेट मीटिंग में नहीं दिखे। चर्चाएं चली कि वह नाराजगी के कारण नहीं गए।

0a6ff2ec-297
0a6ff2ec-297


मंत्री विजयवर्गीय ने बताया मीटिंग में ऐसे हुए शामिल

इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय ने करीब दो बजे अपनी दो फोटो लैपटाप के साथ डाली और टिव्ट किया। इसमें लिखा कि- मुख्यमंत्री डॉ. DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपने विचार साझा किए।

बैठक में जनकल्याण एवं विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए प्रदेश हित में दूरगामी निर्णय लिए गए। यानी मंत्री भोपाल नहीं जाने के चलते इंदौर से ही वर्चुअल तौर पर कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। साथ ही फैसलों में अपने विचार भी रखे।

788b8269-e50
788b8269-e50


पिता की पुण्यतिथि पर अस्पताल को दी एंबुलेंस

पिता की पुण्यतिथि पर श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से इंदौर के बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की। इस मौके पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और पूज्य संतजन भी उपस्थित थे। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे दादाजी स्व. शंकरदयाल विजयवर्गीय काफी पुण्यात्मा थे। वे मिल में मजदूरी करते थे। फिर भी उस समय यदि हमारे मोहल्ले में किसी घर में मृत्यु होती थी, तो वह अस्थि संचय का जो खर्च होता था, वह देते थे। यह उनका नियम था। अस्पताल से एक एंबुलेंस की मांग हमसे की गई थी और हमने एक एंबुलेंस आज अस्पताल को भेंट की।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब पांच भुजाएं होंगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में भी सहमति

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बयान पर खंडन, कहा- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं की टिप्पणी

क्या मंत्री पद छोड़कर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे कैलाश विजयवर्गीय?

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों और आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत, इन योजनाओं को मिली हरी झंडी



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कैबिनेट मीटिंग
  • कैबिनेट के फैसले
  • जनकल्याण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा