कमलनाथ नाराज, बोले-मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता, दिग्विजय ने दिया समर्थन
Sourabh Bhatnagar | Jan 07, 2025, 10:21 IST
thesootr
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस संगठन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती। दिग्विजय सिंह ने उनकी बात का समर्थन किया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम हुई कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस संगठन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना तक नहीं दी जाती और न ही किसी निर्णय में उनकी राय ली जाती है। इस बयान का समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी किया है।
कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी संदर्भ में मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता जुड़े।
आग से खिलवाड़ नहीं, MPPSC छात्रों के समर्थन में उतरे कमलनाथ और सिंघार
दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिना एजेंडे के बैठकें बुला ली जाती हैं। उन्होंने वाट्सऐपपर देर से भेजे गए एजेंडे पर भी सवाल उठाए। मीनाक्षी नटराजन ने भी उनकी बात से सहमति जताई।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सभी निर्णय सभी की राय से लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति से संबंधित गलत पत्र को तुरंत निरस्त कर दिया गया था।
जीतू का आरोप, राजेश शर्मा के सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनके भी प्लॉट
बैठक में कुछ नेताओं ने सुझाव दिया कि रैली की तारीख 26 जनवरी से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि इस दिन सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, तारीख में बदलाव का निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर होगा।
राहुल गांधी का BJP पर हमला, एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही एमपी सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह आयोजन वर्ष का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में देशभर से कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। उन्होंने मालवा-निमाड़ से पब्लिक बुलाने की विशेष व्यवस्था करने की बात कही।
कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग
आग से खिलवाड़ नहीं, MPPSC छात्रों के समर्थन में उतरे कमलनाथ और सिंघार
कमलनाथ की नाराजगी
कमलनाथ ने कहा कि आजकल ऐसा हो रहा है कि नियुक्तियों और निर्णयों में सीनियर नेताओं से चर्चा नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठकों की सूचना अखबारों से मिलती है।
दिग्विजय सिंह का समर्थन
जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया
जीतू का आरोप, राजेश शर्मा के सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनके भी प्लॉट
रैली की तारीख पर चर्चा
राहुल गांधी का BJP पर हमला, एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही एमपी सरकार
उमंग सिंघार का सुझाव
FAQ
- कमलनाथ ने किस मुद्दे पर नाराजगी जताई?
उन्होंने बैठकों की सूचना और निर्णयों में सीनियर नेताओं से चर्चा न होने पर नाराजगी जताई। - दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह कमलनाथ की बात से सहमत हैं और बैठकें बिना एजेंडे के बुलाई जाती हैं। - कांग्रेस की रैली कब और कहां होगी?
कांग्रेस की रैली 26 जनवरी को महू में आयोजित होगी। - बैठक में कौन-कौन से नेता शामिल हुए?
बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, और मीनाक्षी नटराजन शामिल हुए। - रैली की तारीख बदलने पर क्या चर्चा हुई?
नेताओं ने सुझाव दिया कि 26 जनवरी की तारीख आगे बढ़ाई जाए, लेकिन अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari