कफ सिरप कांड: कमलनाथ का एमपी सरकार से सवाल, सरकार ने अबतक क्यों नहीं दिया इलाज का खर्च

Sandeep Kumar | Published:
Share
kamalnath-attack-mp-government
kamalnath-attack-mp-government

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक किसी भी परिवार को इलाज की राशि नहीं मिली है।

Chhindwara. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड को लेकर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बच्चों की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की थी। अब तक किसी भी परिवार को इलाज की राशि नहीं मिली है।

कमलनाथ ने सीएम को लिखा पत्र

कमलनाथ ने गुरुवार को सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत पर चिंता व्यक्त की। कमलनाथ ने कहा कि कई बच्चे अब भी अस्वस्थ हैं। सरकार ने इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक प्रभावित परिवारों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें

ये भी पढ़ें...कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत : श्रीसन फार्मा कंपनी बंद, लाइसेंस किया रद्द

आर्थिक संकट में कई परिवार

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था। लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ। जिन अस्पतालों में बच्चों का इलाज हुआ, वे बकाया बिल की मांग कर रहे हैं। इससे प्रभावित परिवारों की आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ रही है।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से अपील की कि प्रभावित परिवारों को इलाज व्यय की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि बकाया बिलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। नाथ ने कहा कि इससे परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें...जहरीला कफ सिरप बना काल: छिंदवाड़ा की एक और मासूम बच्ची की मौत, आंकड़ा 26 पर पहुंचा

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश स्वास्थ विभाग में सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में करें अप्लाई, 12 नवंबर है लास्ट डेट

सीएम से शीघ्र निर्णय लेने की अपील

कमलनाथ ने कहा कि प्रभावित परिवार बच्चों की असहनीय क्षति झेल रहे हैं। परिवारों को इलाज में खर्च हुई राशि के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा था। अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अस्पताल पीड़ित परिवारों से बकाया बिलों की मांग कर रहे हैं। इससे परिवारों की आर्थिक और मानसिक पीड़ा बढ़ रही है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे परिवारों को राहत मिल सकेगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कमलनाथ
  • सीएम मोहन यादव
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • छिंदवाड़ा
  • कफ सिरप
  • कफ सिरप कांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर