विधायक कंचन तनवे ने पहले किया कॉलेज का लोकार्पण, फिर दिया एग्जाम
Ravi Singh | Jul 14, 2024, 22:07 IST
Kanchan Tanve
खंडवा जिले की विधायक कंचन मुकेश तनवे स्थानीय स्तर पर लोकार्पण के अवसर पर यहां पहुंची थीं। लोकार्पण कार्यक्रम में फीता काटने के बाद विधायक परीक्षा हॉल में एग्जाम देने गईं और अपना बीएसडब्ल्यू का एग्जाम लिखा।
पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है। यह कहावत तो आपने कई बार पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन इसका उदाहरण मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में देखने को मिलेगा। जहां भाजपा विधायक कंचन तनवे ने बीएसडब्ल्यू की परीक्षा दी। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की विधायक कंचन मुकेश तनवे रविवार 14 जुलाई को शहर के नीलकंठेश्वर कॉलेज गई थी। कॉलेज के नए नामकरण का होना था। इस कॉलेज को अब नई पहचान प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में मिली है।
खंडवा जिले की विधायक कंचन मुकेश तनवे स्थानीय स्तर पर लोकार्पण के अवसर पर यहां पहुंची थीं। खंडवा विधायक की पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी। लोकार्पण कार्यक्रम में फीता काटने के बाद विधायक परीक्षा हॉल में एग्जाम देने गईं और अपना बीएसडब्ल्यू का एग्जाम लिखा।
ये खबर भी पढ़ें...
असम को पीछे छोड़ एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड अब मप्र इंदौर के नाम, शाह और सीएम सभी ने सराहा
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण करने पहुंची, तो उनका बीएसडब्ल्यू का पेपर भी बचा हुआ था। मौका मिलते ही वह परीक्षा हॉल में बैठी और अपना पेंडिंग पेपर दिया। साथ ही उनका कहना है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। जब हमारी तैयारी हो हमें परीक्षा देना चाहिए। मैं सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध करती हूं कि जीवन में शिक्षा का महत्व होता है। यदि शिक्षा हमारे पास है, तो हमें किसी बात की कोई कमी नहीं है।
विधायक कंचन तन्वे का कहना है कि ससुराल में मैंने आठवीं तक पेपर दिए। उसके बाद शादी हो जाने के बाद भी मैंने पेपर दिए और शिक्षा ग्रहण के जुनून के चलते इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी पेपर दिए। अब जब विधायक बन गई तो जो मेरी बी.एस.डब्ल्यू की पढ़ाई अधूरी रह गई थी, वह भी पूर्ण करने जा रही हूं।
विधायक ने दिया एग्जाम
ये खबर भी पढ़ें...
असम को पीछे छोड़ एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड अब मप्र इंदौर के नाम, शाह और सीएम सभी ने सराहा
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण
इस वजह से अधूरी रह गई थी पढ़ाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari