कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की चेन्नई निगम को सलाह सफाई सीखने यूरोप नहीं इंदौर जाओ
Sanjay Gupta | Mar 26, 2025, 10:25 IST
thesootr
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने चेन्नई नगर निगम के अधिकारियों को सलाह दी है कि वे यूरोप से कचरा प्रबंधन (SWM) की तकनीकें सीखने के बजाय मध्य प्रदेश के इंदौर से सीखें।
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के एक बयान ने चेन्नई नगर निगम के अधिकारियों को जहां कठघरे में ला दिया, वहीं इंदौर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छ छवि के लिए उभर कर आया है। उन्होंने चेन्नई के अधिकारियों को सीधे सीख दे डाली कि यूरोप से कचरा प्रबंधन सीखने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए इंदौर उपयुक्त है।
![ba485851-f44]()
दरअसल, चेन्नई नगर निगम की ओर से नम्मा चेन्नई के ट्विटर पर ट्वीट हुआ कि – चेन्नई के अधिकारी मई में कचरा प्रबंधन तकनीकों का अध्ययन करने के लिए यूरोप का दौरा करेंगे, विश्व बैंक स्वच्छ कचरा प्रबंधन का अध्ययन करने के लिए बार्सिलोना जैसे शहरों में चेन्नई के अधिकारियों की यात्रा का समर्थन करेगा। इससे तमिलनाडु को स्थानीय डंप यार्डों पर विरोध के बीच बेहतर समाधान अपनाने में मदद मिल सकती है।
खबर यह भी...Cleanest City : इंदौर को सफाई में 8वीं बार नंबर-1 बनाने के लिए विजिबल क्लीननेस पर फोकस
इस ट्वीट के बाद इसका विरोध शुरू हो गया, लोगों ने तंज किया कि छुट्टियां बिताने के लिए स्पेन सही जगह है। कुछ ने इसे पैसों की बर्बादी बताया, कुछ ने इंदौर जाने की सलाह दी। वहीं चिदंबरम ने कहा कि – चेन्नई के अधिकारी कचरा प्रबंधन सीखने के लिए यूरोप नहीं, मप्र के इंदौर जाएं। चेन्नई में कचरे की खराब हालत, आवारा कुत्ते, टूटे फुटपाथ, गड्ढे शहर की पहचान बन गई है।
खबर यह भी...Cleanest city : इंदौर में स्वच्छता सर्वे के लिए आ रही टीम, 8वीं बार ऐसे बनेंगे नंबर 1
इंदौर सफाई में लगातार सात बार से नंबर वन है और आठवीं बार भी दावा पुख्ता है। सफाई में इंदौर ने कई इनोवेशन किए हैं और अब सफाई गुरु बनकर उभरा है। देश के अधिकारी लगातार इंदौर का दौरा करते हैं और सफाई मंत्र सीखते हैं। सफाई के चलते तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह को केबीसी में अमिताभ बच्चन ने बुलाया था, दिल्ली के तत्कालीन सांसद व इंडियन क्रिकेट टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया था। इसलिए अब चिदंबरम ने यह सीख चेन्नई को दी है कि यूरोप नहीं इंदौर से ही सीख लो।
इसलिए दी सलाह
ba485851-f44
दरअसल, चेन्नई नगर निगम की ओर से नम्मा चेन्नई के ट्विटर पर ट्वीट हुआ कि – चेन्नई के अधिकारी मई में कचरा प्रबंधन तकनीकों का अध्ययन करने के लिए यूरोप का दौरा करेंगे, विश्व बैंक स्वच्छ कचरा प्रबंधन का अध्ययन करने के लिए बार्सिलोना जैसे शहरों में चेन्नई के अधिकारियों की यात्रा का समर्थन करेगा। इससे तमिलनाडु को स्थानीय डंप यार्डों पर विरोध के बीच बेहतर समाधान अपनाने में मदद मिल सकती है।
खबर यह भी...Cleanest City : इंदौर को सफाई में 8वीं बार नंबर-1 बनाने के लिए विजिबल क्लीननेस पर फोकस
फिर आया चिदंबरम का सुझाव
खबर यह भी...Cleanest city : इंदौर में स्वच्छता सर्वे के लिए आ रही टीम, 8वीं बार ऐसे बनेंगे नंबर 1
देश भर के अधिकारी आते हैं इंदौर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari