यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन में किए बड़े बदलाव

Sandeep Kumar | Mar 08, 2024, 08:35 IST
Share
PIC
20 बदलाव के साथ अब आएगी वंदे भारत

भारत की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में 20 बदलाव किए हैं। भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division ) में अब जो वंदे भारत आएगी, वह तीसरा एडिशन होगी । आइए जानते हैं कितने बदलाव के साथ वंदे भारत ट्रेन मिलेगी...

BHOPAL. अब नए कलेवर ( VIRSION ) में वंदे भारत ट्रेन ( Vande Bharat Train ) यात्रियों को मिलने जा रही है । खबर है कि वंदे भारत ट्रेन में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यात्रियों से मिले सुझावों के बाद इसमें तब्दीली की गई हैं। इसका तीसरा एडिशन लॉन्च हो चुका है। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों के लिए वंदे भारत- 3 के कोच अलॉट ( Coach allotted for Vande Bharat-3 ) किए गए हैं। वंदे भारत (Vande Bharat ) ट्रेन में 20 बदलाव किए हैं। भोपाल रेल मंडल में अब जो वंदे भारत आएगी, वह तीसरा एडिशन होगी।

ये खबर भी पढ़िए...महाशिवरात्रि पर मंदिरों में बम भोले, उज्जैन में आधी रात से कतारें

ये खबर भी पढ़िए...महाशिवरात्रि आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही पूजन विधि

भोपाल मंडल को मिलेगा तीसरा एडिशन

वंदे भारत-1 (Vande Bharat-1 ) से लेकर वंदे भारत-3 ( Vande Bharat-3 ) तक में अब तक वॉश बेसिन के नलों के प्रेशर को सीमित करने से लेकर टॉयलेट में स्पेस बढ़ाने, सीट कवर में बदलाव जैसे 20 से ज्यादा सुधार हो चुके हैं। हालांकि भोपाल रेल मंडल ( Bhopal Railway Division ) के पास अभी वंदे भारत-2 ( Vande Bharat-2 ) ही आई है। रेल मंडल में अब जो वंदे भारत आएगी, वह तीसरा एडिशन होगा। चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत सिटिंग कोच बनाए जा रहे हैं। जबकि बेंगलुरू में स्लीपर श्रेणी की वंदे भारत बन रही हैं। यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ सेफ्टी के लिए जरूरी बदलाव इनके कोचों में लगातार किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...राशिफलः आज इन पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

आइए जानते हैं अब तक कितने बदलाव हुए वंदे भारत

1. सीट को आरामदायक बनाने कवर की हार्डनेस कम की गई हैं।
2. सीट के नीचे की तरफ लगे चार्जिंग प्वाइंट की पोजिशन सही की गई है।
3. टॉयलेट में अब 1.5 की जगह 2.5 वॉट की लाइट लगा दी गई हैं।
4. एग्जीक्यूटिव चेयरकार की फुट रेस में सुधार किया गया है।
5. कोच में दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हील चेयर प्वाइंट बनाया गया है।
6. नीले के अलावा ओरेंज कलर के कोच वाले रैक भी मांग के अनुसार उपलब्ध हैं।
7. टॉयलेट के हैंडल में एक अतिरिक्त बैंड दिए जाने से पकड़ मजबूत हो गई है।
8. अच्छी कूलिंग यात्रियों को मिले, उसके लिए एयर टाइट डोर लगने लगे हैं।
9. इमरजेंसी टॉक यूनिट में सुधार कर दिया गया है। इससे लोको पॉयलट से सीधे बात होने में आसानी।
10. एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास की सीट के नजदीक मैगजीन बेग दिया जाने लगा है।
11. कोच में लगाए गए फैब्रिक को पारदर्शी बनाए जाने से रोशनी बढ़ गई है।
12. इमरजेंसी के दौरान उपयोग किए जाने वाले हथौड़े के कवर में सुधार कर दिया गया है।
13. लोको पॉयलट को ट्रेन चलाने में सुविधा हो, इसके लिए सीट में सुधार किया है।

ये खबर भी पढ़िए...उद्यानिकी विभाग के तत्कालीन Deputy Director सहित 5 को 7-7 साल की सजा

Tags:
  • Vande Bharat train
  • Bhopal Railway Division
  • Vande Bharat-3
  • Vande Bharat-1
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज