पुलिस ने की व्यापारी की पिटाई, बनाया वीडियो, गुस्साए व्यापारियों ने की अनाज मंडी बंद

Neel Tiwari | Aug 18, 2025, 23:22 IST
Share
kereli-police-attack-trader
Photograph: (thesootr)

करेली में व्यापारी की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, जिससे नगर में गुस्सा फैल गया। व्यापारी संगठनों ने मंडी बंद करने की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन व्यापारी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

करेली थाना क्षेत्र सोमवार सुबह अचानक तनाव का केंद्र बन गया, जब एक व्यापारी की पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस के जवान व्यापारी को घेरकर पीट रहे हैं, उसे लात-घूंसों से मारते हुए घसीट भी रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि थाने की प्रभारी प्रियंका केवट इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से बनाती दिखीं।

बैंक पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक व्यापारी राजन यादव सोमवार सुबह बैंक पहुंचे थे। वहीं पार्किंग को लेकर उनकी थाना प्रभारी प्रियंका केवट से कहासुनी हो गई।

पुलिस का दावा है कि बैंक परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन रही थी और चालान की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान व्यापारी ने कथित तौर पर पुलिस जवान पर हाथ उठाया, जिसके बाद उसे रोकने के बहाने पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़े।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में अवैध मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, डीआरआई ने की 61.2 किलोग्राम MD जब्त, सात गिरफ्तार

वायरल वीडियो ने बढ़ाया तनाव

जैसे ही व्यापारी की पुलिस पिटाई का वीडियो सामने आया, नगर में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए। परिजन और व्यापारिक संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।



प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक करेली मंडी में अनाज की खरीदी-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

OBC भर्ती गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और आयोग से 9 सितंबर तक जवाब तलब

व्यापारी संगठन का सख्त रुख

ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने इस पुलिस कार्रवाई को व्यापारी वर्ग का अपमान बताते हुए मंडी बंद की घोषणा कर दी है। संगठन का कहना है कि पुलिस की मनमानी और दबंगई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक संजय शर्मा भी थाने पहुंचे और व्यापारियों के समर्थन में खड़े दिखाई दिए।

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना के बाद पूरे जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। एडिशनल एसपी भूरिया ने कहा कि वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों की तथ्यात्मक जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

फर्जी सेल डीड पर चल रहा था इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज, विधायक आरिफ मसूद और जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी FIR

तनावपूर्ण बना हुआ है माहौल

हालांकि आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी थोड़े शांत हुए, लेकिन व्यापारी संगठनों का कहना है कि जब तक लिखित और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • वीडियो वायरल
  • सोशल मीडिया
  • पुलिस कार्रवाई
  • व्यापारी
  • पुलिस पिटाई
  • करेली
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज