इस्लाम छोड़कर एक मां और तीन बच्चों ने अपनाया सनातन धर्म, बदले नाम

Sandeep Kumar | Jun 28, 2025, 19:13 IST
Share
mother-children-convert-hinduism
mother-children-convert-hinduism

खंडवा में हसीना बी और उनके तीन बच्चों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्हें नए नाम दिए गए। महादेवगढ़ में आयोजित पूजा के बाद चारों ने घर वापसी की।

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में घर वापसी का मामला सामने आया है। हसीना बी नाम की महिला ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। उन्होंने अपने तीन बच्चों फरीद, राशिब और असलम के साथ घर वापसी का फैसला लिया। खंडवा के महादेवगढ़ में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चारों की घर वापसी कराई गई।

धार्मिक अनुष्ठान और नाम परिवर्तन

आयोजित कार्यक्रम के लिए बाहर से पंडित बुलाए गए थे। पंडितों ने विधिपूर्वक हसीना बी और उनके तीन बच्चों का प्रायश्चित कर्म संस्कार कराया। इस प्रक्रिया के बाद हसीना बी को ‘रुकमणी’, फरीद को ‘अक्षय’, असलम को ‘अजय’ और राशिब को ‘राजकुमार’ नाम दिया गया। पूजा विधि के बाद सभी ने भगवान शंकर की महाआरती की।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायरमेंट से पहले कृषि अधिकारी को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक ने बताया कि 2025 में एक दर्जन से ज्यादा लोग इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने सीएम मोहन यादव से मांग की कि धर्म परिवर्तन करने वालों के दस्तावेजों में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाए।

ये खबर भी पढ़िए...MP News : बहू के कदम से बदला धर्म, ससुराल की 20 साल बाद कराई घर वापसी, जानें पूरा मामला

पहले भी हो चुके हैं धर्म परिवर्तन

खंडवा जिले में तीन मुस्लिम युवतियां पहले ही सनातन धर्म अपना चुकी हैं। एक युवती ने अपने प्रेमी से विवाह कर सनातन धर्म अपनाया। महादेवगढ़ मंदिर में दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू युवकों से विवाह कर घर वापसी की। बेड़ियां की अमरीन खान ने शुभम राजपूत से विवाह कर अपना नाम अनुष्का रखा। छत्तीसगढ़ की निशात शेख ने कमलजीत सिंह से शादी कर मेघना नाम अपनाया।

ये खबर भी पढ़िए...डोंगरगढ़ फर्जी बाबा के आश्रम में गंदा खेल,ड्रग्स और विदेशी लड़कियों से कनेक्शन का खुलासा

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले से आहत मुस्लिम टीचर ने छोड़ा इस्लाम, कही ये बातें

यह है वजह

धर्म परिवर्तन करने वाले युवकों ने बताया कि बचपन से ही उन्हें हिंदू धर्म में आस्था थी। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • सनातन धर्म
  • खंडवा
  • धर्म परिवर्तन
  • हिंदू धर्म
  • इस्लाम धर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि