खजराना मंदिर में शूटिंग के लिए लगेंगे 11 हजार, भोजशाला का होगा उद्घाटन
Sanjay Gupta | Dec 18, 2024, 09:38 IST
KHAJRANA MANDIR
अब खजराना गणेश मंदिर परिसर में किसी फिल्म, टेली फिल्म या व्यावसायिक शूटिंग करने पर 11 हजार रुपए का शुल्क देना होगा। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया है।
अब खजराना गणेश मंदिर परिसर में किसी फिल्म, टेली फिल्म या व्यावसायिक शूटिंग करने पर 11 हजार रुपए शुल्क देना होगा। खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर प्रशासन नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, जयदेव भट्ट, मंदिर प्रबंधक के घनश्याम शुक्ला सहायक प्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम 20 को करेंगे
खजराना मंदिर प्रबंध समिति बैठक में साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर और नववर्ष 1 जनवरी को दर्शन व्यवस्था को लेकर भी कई निर्णय लिए गए हैं, जिसके अनुसार 31 दिसंबर रात के 10 बजे मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 12 बजे मंदिर में महाआरती होगी और 1 जनवरी को दर्शनार्थियों के लिए सुबह 4 बजे मंदिर खोला जाएगा। बैठक में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले तिल चतुर्थी महोत्सव को लेकर भी कई निर्णय लिए गए। इस बार भी तिल चतुर्थी के प्रथम दिवस भगवान गणेश जी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा एवं मंदिर में ध्वजा पूजन अभिषेक के बाद सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान तीनों दिन मंदिर में आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा। कलेक्टर ने भक्तों के लिए ट्रैफिक, पार्किंग, लाइन में दर्शन, छाया, पेयजल, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि दर्शन के लिए मंदिर पहुंच मार्ग (एकांगी) रहेगा तथा आवश्यकता अनुसार टेन्ट व्यवस्था की जाएगी। विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। अस्थायी रूप से अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रखी जाएगी। बैठक में मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बैठक में मंदिर के आय-व्यय के संबंध में भी चर्चा हुई है।
सीएम 20 को करेंगे भोजशाला का लोकार्पण
मंदिर परिसर में बालकिशन अग्रवाल द्वारा बनवाए गए भक्त सदन प्रवचन हाल और विस्तारित भोजशाला का लोकार्पण 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों से करवाने की भी बात कही गई है। बैठक के बाद कलेक्टर ने निगमायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ आसपास का पैदल दौरा किया और सीएम के दौरे को देखते हुए रोड सुधार व अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
न्यू ईयर के दर्शन में होगी विशेष व्यवस्था
सीसीटीवी से होगी नजर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman