खजुराहो महोत्सव में पर्यटन मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग: "गो बैक" के लगे नारे

Sanjay Dhiman | Feb 21, 2026, 19:06 IST
Share
Tourists booing on Tourism Minister's speech at Khajuraho Festival
Photograph: (the sootr)

खजुराहो नृत्य महोत्सव के पहले दिन मंत्री के भाषण पर पर्यटकों ने "गो बैक" के नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विदेशी पर्यटकों ने नृत्य का अनुभव करने की इच्छा जताई।

News in Short

  • खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत में मंत्री के भाषण से दर्शक नाराज हुए।
  • समारोह में दो घंटे की देरी से पर्यटक परेशान, नृत्य का इंतजार किया।
  • पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाषण के दौरान दर्शकों ने "गो बैक" के नारे लगाए।
  • इटली के पर्यटकों ने कहा, "हम नृत्य देखने आए थे, भाषण नहीं।"
  • समारोह के बावजूद कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, महोत्सव जारी रहेगा।

News in Detail

Khajuraho. खजुराहो का विश्व प्रसिद्ध नृत्य महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। इस महोत्सव में नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। हालांकि, पहले ही दिन मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। यह घटना संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाषण के दौरान घटी।

277dee57-e1a
277dee57-e1a


समारोह में देरी और बढ़ती निराशा

महोत्सव का उद्घाटन शाम 6:30 बजे तय था, लेकिन मंत्री और मुख्य अतिथि के समय पर न पहुंचने के कारण समारोह करीब दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस देरी ने दर्शकों का धैर्य समाप्त कर दिया। खासतौर पर विदेशी पर्यटक जो नृत्य देखने आए थे, वे परेशान हो गए और उनकी शिकायतें बढ़ने लगीं। इस दौरान पर्यटकों ने जमकर हूटिंग भी की।

87a803bf-2fd
87a803bf-2fd


जब विदेशी पर्यटकों का टूटा सब्र: 'गो बैक' के लगे नारे

मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 16 मिनट तक अपनी बात रखी। इसके बाद सांसद वीडी शर्मा ने भी जनता को संबोधित किया। यहां तक तो जैसे-तैसे जनता ने बर्दाश्त कर लिया। असली 'खेला' तब हुआ जब प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी माइक पर आए।

जनता पहले से ही दो घंटे की देरी से चिढ़ी हुई थी। जैसे ही मंत्री लोधी ने अपना भाषण खींचना शुरू किया, भीड़ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अचानक पूरे पंडाल में 'गो बैक-गो बैक' के नारे गूंजने लगे।

मंत्री का भाषण और दर्शकों की प्रतिक्रिया

भाषण के दौरान संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपना संबोधन देना शुरू किया। उनके भाषण के बीच दर्शकों ने 'गो बैक' (Go Back) के नारे लगाए और 'हो-हो' (Ho Ho) की आवाजें सुनाई दीं। यह देख मंत्री लोधी ने भाषण जारी रखा। वह छह मिनट तक बोले, लेकिन शोर बढ़ने पर भी उन्होंने अपनी कविता सुनाने की जिद की।

इटालियन कपल बोला: 'हम यहां कल्चर देखने आए हैं, लेक्चर नहीं'

इस पूरे हंगामे के बीच इटली के फ्लोरेंस से आए पर्यटक एलेसांद्रो का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में कहा, "हम इतनी दूर से खजुराहो का माहौल महसूस करने और यहां का क्लासिकल डांस देखने आए हैं। हमें भाषणों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम इस अनुभव को जीना चाहते थे, लेकिन यहाँ तो वक्त की कोई कद्र ही नहीं है।" यह बयान सीधे तौर पर हमारे सिस्टम और मैनेजमेंट पर एक बड़ा सवालिया निशान है।

महोत्सव का उत्सव और समापन

मंत्री के भाषण के बावजूद मंच पर कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव की भव्यता बनाए रखी। दर्शकों ने रंग-बिरंगे नृत्यों का आनंद लिया। खजुराहो महोत्सव 26 फरवरी तक चलेगा, और उम्मीद की जा रही है कि आगे के कार्यक्रम बिना किसी विवाद के होंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP गेहूं उपार्जन 2026 : 20 हजार से ज्यादा पंजीयन, 7 मार्च तक मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

MP चित्रकूट आंगनवाड़ी भर्ती: 86 आंगनवाड़ी वर्कर्स पदों पर निकली सीधी भर्ती

विधायक की गाड़ी से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • वीडी शर्मा
  • इटली
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव
  • पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई