MP चित्रकूट आंगनवाड़ी भर्ती: 86 आंगनवाड़ी वर्कर्स पदों पर निकली सीधी भर्ती

जिला कार्यक्रम कार्यालय चित्रकूट ने 86 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए भर्ती निकाली है। 12वीं पास महिलाएं 22 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
MP chitrakoot anganwadi worker vacancy 2026

चित्रकूट की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती का नोटिस जारी किया है। जिले में कुल 86 खाली पदों को भरा जाएगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू है। योग्य महिलाएं समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भर दें।

पदों की जानकारी

परियोजना का नामक्षेत्र (ग्रामीण/शहरी)खाली पद
कर्वीग्रामीण18
रामनगरग्रामीण17
मानिकपुरग्रामीण20
शहर (City)शहरी02
पहाड़ीग्रामीण17
मऊग्रामीण12
कुल पद86

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना अनिवार्य है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय स्नातक (Graduation) और परास्नातक (Postgraduate) डिग्री धारकों को और भी लाभ मिल सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल

  • अधिकतम आयु: 35 साल

    आयु की गणना और आयु सीमा में छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों (govt jobs 2026) के अनुसार प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों (High School, Intermediate, Graduation) के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट (Latest Sarkari Naukri) के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? 

  • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले बाल विकास विभाग या चित्रकूट प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • रजिस्ट्रेशन करें: भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्टर करें।

  • डिटेल्स भरें: फॉर्म में अपनी पढ़ाई, घर का पता और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरें।

  • फोटो और कागज जोड़ें: अपनी फोटो, साइन और जरूरी सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें: सब कुछ चेक करने के बाद बटन दबाएं और प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Apply OnlineClick here

Official Notification PDFClick here

Official Website: Click here 

ये भी पढ़ें...

दिल्ली चयन बोर्ड में निकली भर्ती, 911 पदों के लिए आवेदन शुरू

पश्चिम रेलवे में 5349 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में ग्रेजुएट वैकेंसी, 25 हजार तक स्टाइपेंड

CSMC Vacancy 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए 222 पदों पर भर्ती

चित्रकूट सरकारी नौकरी sarkari naukri आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती Latest Sarkari Naukri jobs 2026 govt jobs 2026
Advertisment