खंडवा में बनेगा भव्य दादाजी मंदिर, 27 साल पुराना विवाद खत्म, आया ऐतिहासिक फैसला

Vikram Jain | Mar 23, 2025, 24:14 IST
Share
khandwa Dadaji temple construction dispute resolved
khandwa Dadaji temple construction dispute resolved

खंडवा में 27 साल से चल रहे दादाजी मंदिर निर्माण विवाद को सुलझा लिया गया है। अब 100 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर और सांसद के प्रयासों से यह विवाद खत्म हुआ है।

मुश्ताक मंसूरी@Khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा में दादाजी मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो गया है। 27 साल से विवादों में घिरे दादाजी ट्रस्ट और दादाजी मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। जनभागीदारी और छोटे सरकार के समर्थकों के बीच सहमति बनने के बाद अब दादाजी दरबार का भव्य मंदिर बनेगा। रामनवमी पर मंदिर निर्माण समिति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और जल्द ही भूमि पूजन का आयोजन होगा।

27 साल पुराना विवाद सुलझा

खंडवा में दादाजी मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 27 वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए खंडवा कलेक्टर और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कड़ी मेहनत की। लगातार चार मैराथन बैठकों के बाद, विभिन्न पक्षों के बीच सहमति बनी और मंदिर निर्माण के लिए रास्ता साफ हुआ। छोटे सरकार के अनुयायी, पटेल सेवा समिति, और ट्रस्ट के लोगों ने मिलकर इस विवाद का समाधान निकाला।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन की बड़ी घोषणा, महाकाल लोक की तरह बनेगा ओंकारेश्वर लोक, बजट में प्रावधान

100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर

दादाजी मंदिर का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा, लेकिन मंदिर समिति का कहना है कि दादाजी के भक्तों के समर्पण और सहयोग से धन की कोई कमी नहीं होगी। मंदिर के लिए मंदिर निर्माण समिति और मंदिर निर्माण सलाहकार समिति गठित की जाएगी, जो निर्माण की रूपरेखा और प्रगति की निगरानी करेगी।

108 खंभों वाले भव्य मंदिर का नक्शा पास

मंदिर निर्माण के लिए 108 खंभों वाले भव्य मंदिर का नक्शा पास कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण 108 खंभों के साथ एक विशाल और दिव्य दादाजी दरबार के रूप में किया जाएगा, जिससे यह स्थापत्य कला का एक अनूठा उदाहरण बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

जल्द शुरू होगा केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य, 10 जिलों को मिलेगा फायदा

सांसद और कलेक्टर के प्रयास से विवाद खत्म

खंडवा कलेक्टर और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मिलकर 27 साल से विवादों में घिरे दादाजी मंदिर निर्माण के मुद्दे को बहुत ही अच्छे तरीके से सुलझाने में सफलता पाई। यह प्रयास खंडवा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा। लगातार चार मैराथन बैठकों के बाद सांसद, कलेक्टर, एसपी, विधायक, महापौर और विधायक व नगर अध्यक्ष की सकारात्मक भूमिका से यह विवाद समाप्त हुआ और मंदिर निर्माण को लेकर रास्ता साफ हुआ। इस ऐतिहासिक निर्णय में छोटे सरकार के अनुयायियों, पटेल सेवा समिति और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने समन्वय बैठाकर सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए खंडवा की जनता सांसद और कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है। (Khandwa News)

ये खबर भी पढ़ें...

पत्नी को बिना बताए मायके जाना पड़ा महंगा, ससुराल पहुंचकर पति ने फूंक दी दहेज में मिली कार

मार्बल से बनेगा भव्य मंदिर

निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले डेढ़ नंबर सफेद संगमरमर का उपयोग किया जाएगा, जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता अद्वितीय होगी। तीन गुंबद वाले इस मंदिर की डिजाइन पर इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। लगातार बैठकों के बाद मंदिर निर्माण को लेकर अंतिम सहमति बनी है। अब रामनवमी पर मंदिर निर्माण समिति की घोषणा होगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ खंडवा में 27 साल से विवादित दादाजी मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ।

✅मंदिर निर्माण में 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह सफेद संगमरमर से बनेगा।

✅मंदिर का नक्शा तैयार किया गया है, जिसमें 108 खंभों का अनूठा डिजाइन होगा।

✅खंडवा कलेक्टर और सांसद के प्रयासों से विवाद सुलझाया गया।

✅रामनवमी पर मंदिर निर्माण की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, और भूमि पूजन होगा।

| खंडवा न्यूज | खंडवा बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | खंडवा दादाजी मंदिर | दादाजी धुनी दरबार | एमपी न्यूज हिंदी

Tags:
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा कलेक्टर
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • खंडवा बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल
  • खंडवा दादाजी मंदिर
  • दादाजी धुनी दरबार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच