खरगोन में चुराए 2.5 लाख, चिट्ठी में मजबूरी बताकर चोर ने व्यापारी से मांगी माफी

Manish Kumar | Apr 07, 2025, 20:06 IST
Share
khargon-thief-leaves-letter
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक अनोखी चोरी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। चिट्ठी में चोर ने लिखा कि वह कर्ज के दबाव में आकर चोरी कर रहा है और कुछ समय बाद पैसे लौटा देगा।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक अनोखी चोरी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। जमींदार मोहल्ले में फूड सप्लायर्स जूजर भाई की दुकान से चोर ने 2.5 लाख रुपए चुराए, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से चोर ने एक टाइप की हुई चिट्ठी छोड़ दी, जिसमें उसने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए माफी मांगी और पैसे लौटाने का वादा किया। यह घटना रामनवमी के दिन हुई।
चिट्ठी में चोर ने लिखा कि वह कर्ज के दबाव में आकर चोरी कर रहा है और कुछ समय बाद पैसे लौटा देगा। चोर ने लिखा कि अगर उसने चोरी न की होती तो उसे जेल हो सकती थी। वह व्यापारी से माफी मांगता है और उसे 6 महीने बाद पैसे लौटाने का वादा करता है।

thesootr
thesootr

चिट्ठी में चोर ने ये लिखा था...

सबसे पहले तो जूजर भाई मैं आपसे माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं। मैं आपके मोहल्ले का ही हूं। मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। बहुत कर्जा है मेरे ऊपर, मैं आपके पैसे वापस लौटा दूंगा, पर मुझे थोड़ा समय लगेगा। मैंने आपको तीन-चार दिन पहले आपकी दुकान पर पैसे गिनते देखा था। तब से आपको देख रहा हूं। पैसे लेने वाले लोग मेरे घर आ रहे हैं, इसलिए न चाहते हुए भी आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं। अगर मैंने पैसे नहीं चुराए तो मुझे जेल हो जाएगी, इसलिए मैं रात में आपकी दुकान की पीछे वाली शटर के ऊपर के पैसे ले रहा हूं और मुझे जितना कर्ज चुकाना है, उतने ही पैसे ले रहा हूं। बाकी कोई भी सामान को कुछ नहीं करूंगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि 6 महीने में आपके पैसे लौटा दूंगा और सामने भी आ जाऊंगा। तब तक के लिए मैं आपसे और आपके बेटे दोनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं रामनवमी के दिन चोरी कर रहा हूं। मेरा चोरी का कोई इरादा नहीं था। मैं बहुत मजबूर हूं। आप चाहो तो 6 महीने बाद आप मुझे पुलिस को दे देना, पर मेरा अभी पैसे चुराना बहुत जरूरी है। मैंने आपको सारी बातें सच-सच बता दी हैं। अभी मैं सामने नहीं आ पाऊंगा। आप मुझे अच्छे से जानते हो। बस मैं इतना ही कहूंगा जब मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा तब आप जो सजा दोगे, वो मुझे मंजूर होगी।

यह भी पढ़ें... साइबर ठगी का नया तरीका: जीआइएफ फाइल्स से फोन हैक और वॉलेट होंगे खाली

पीड़ित व्यापारी को नहीं पता कौन होगा चोर

पीड़ित व्यापारी जूजर भाई ने कहा कि "कोई पीछे के रास्ते से आया और शटर उचकाकर 2.85 लाख रुपए चुरा ले गया। साथ ही एक चिट्ठी भी छोड़ गया।" व्यापारी ने कहा कि दुकान के सामने से कई लोग गुजरते हैं, इसलिए वह नहीं कह सकते कि चोर कौन हो सकता है।

यह भी पढ़ें... 27% ओबीसी आरक्षण की राह का एक और रोड़ा हुआ खत्म

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली के एएसआई अरशद खान ने बताया कि उन्हें जूज़र भाई द्वारा सूचना दी गई कि दुकान में चोरी हुई है और चोर ने चिट्ठी भी छोड़ दी है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें... Summer Special Train: रेलवे चलाएगी दो नई समर स्पेशल ट्रेन, एमपी के लोगों को मिलेगी ये सुविधा

एमपी के ऊर्जा मंत्री तोमर ने दे दी कर्मचारियों को खुशखबरी, भर्ती को लेकर भी दिया अपडेट

    उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

    By Sandeep Kumar

    उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
    अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

    By Ramanand Tiwari

    अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
    एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

    By Sandeep Kumar

    एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
    भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

    By Ramanand Tiwari

    भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
    mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

    By Sanjay Dhiman

    mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
    10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

    By Ramanand Tiwari

    10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
    RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

    By Umeshwari Baghel

    RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में