प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की ये खबर आपको दिला सकती है ट्रेक्टर, बुलेट या फिर ई- बाइक
Kaushiki | Jan 31, 2026, 14:30 IST
fasal-bima-yojana
यह योजना किसानों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच है जो फसल नुकसान होने पर आर्थिक मजबूती देती है। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित यह क्विज न केवल जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि ट्रैक्टर और बुलेट जैसे करोड़ों के इनाम जीतने का सुनहरा मौका भी देगी।
भारत में फार्मिंग सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी का सहारा है। लेकिन कभी-कभी बेमौसम बारिश, बाढ़, सूखा या कीट-पतंगों का हमला किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर देता है। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है और वे कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।
इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद किसानों को फसल नुकसान से होने वाली आर्थिक परेशानी से बचाना है।
ये स्कीम नेचुरल डिजास्टर, ओलावृष्टि या सूखे के कारण फसल बर्बाद होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा देती है। इसमें किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम भरना पड़ता है। नुकसान की स्थिति में बीमा राशि का पैसा सीधा उनके बैंक खाते में पहुंच जाता है।
अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं, तो फसल बीमा योजना की ये खबर आपको शानदार इनाम पाने का मौका दिला सकती है। इसलिए इस खबर को आखिर तक ध्यान से पढ़ें।
यही नहीं, मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।
👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793
👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) का उद्देश्य सरकार द्वारा फसल नुकसान की भरपाई करना है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) में नुकसान होने पर बीमित राशि का मुआवजा मिलता है।
प्रधानमंत्री की नई PM Viksat Bharat Rojgar Yojana से फ्रेशर्स को मिलेगा नौकरी का मौका
New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, बस इस योजना में करें आवेदन
इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद किसानों को फसल नुकसान से होने वाली आर्थिक परेशानी से बचाना है।
ये स्कीम नेचुरल डिजास्टर, ओलावृष्टि या सूखे के कारण फसल बर्बाद होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा देती है। इसमें किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम भरना पड़ता है। नुकसान की स्थिति में बीमा राशि का पैसा सीधा उनके बैंक खाते में पहुंच जाता है।
अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं, तो फसल बीमा योजना की ये खबर आपको शानदार इनाम पाने का मौका दिला सकती है। इसलिए इस खबर को आखिर तक ध्यान से पढ़ें।
यही नहीं, मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।
इनाम में क्या- क्या मिलेगा...
- 55 ट्रेक्टर
- 55 बुलेट मोटर साइकल
- 55 ई-स्कूटी
👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793
👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य
- आर्थिक सहायता: इस योजना का सबसे बड़ा मकसद है, किसानों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता देना। ताकि वे बेफिक्र होकर खेती कर सकें।
- किसानों की इनकम बढ़ाना: फसल खराब होने पर किसानों की आय कम हो जाती है। यह योजना उनकी आय को स्थिर करती है और उन्हें खेती जारी रखने में मदद करती है।
- मॉडर्न फार्मिंग को बढ़ावा: PMFBY किसानों को नई और आधुनिक कृषि तकनीकें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे पैदावार बढ़ सके
- प्रोडक्शन जोखिम से सुरक्षा: यह योजना किसानों को खेती से जुड़े सभी जोखिमों से बचाती है।
योजना में नुकसान होने पर क्या मिलता है
योजना के लिए कौन एलिजिबल है
- सभी किसान जो नोटिफाइड एरिया में नोटिफाइड फसलें उगाते हैं, वे इस योजना के लिए योग्य हैं।
- किसान के पास जमीन का वैध प्रमाण (valid land ownership certificate) या किराए का समझौता होना चाहिए।
- आवेदन सही समय पर, आमतौर पर बुवाई के 2 हफ्तों के अंदर करना होता है।
- किसान ने इसी नुकसान के लिए किसी और योजना से मुआवजा न लिया हो।
प्रधानमंत्री की नई PM Viksat Bharat Rojgar Yojana से फ्रेशर्स को मिलेगा नौकरी का मौका
कौन-कौन से रिस्क्स कवर होते हैं
- खड़ी फसलों का नुकसान (Yield Losses): प्राकृतिक आपदाएं जैसे आग, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, तूफान और कीट-रोगों से होने वाले नुकसान को इसमें कवर किया जाता है।
- बुवाई न होना (Prevented Sowing): अगर मौसम की ख़राबी के चलते किसान बुवाई नहीं कर पाए, तो उन्हें बीमा राशि का 25% तक मुआवजा मिल सकता है।
- फसल कटाई के बाद का नुकसान (Post-harvest Losses): कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ी गई फसल को 14 दिनों तक चक्रवात या बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है।
- स्थानीय आपदाएं (Localised Calamities): ओलावृष्टि, भूस्खलन जैसी स्थानीय आपदाओं से हुए नुकसान के लिए भी बीमा दिया जाता है।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी)
- जमीन के रिकॉर्ड (Land records)
- घोषणा पत्र (Declaration about the crop sown)
💻 आवेदन कैसे करें
- आप इस सरकारी योजनाएं के लिएऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
- Prime Minister Crop Insurance Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- 'Farmer Corner' पर जाकर 'Guest Farmer' के रूप में खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्टर होने के बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
- 'Farmer Application Form' में सभी ज़रूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स भरें।
- 'Make Payment' पर क्लिक करके प्रीमियम का भुगतान करें।
- पेमेंट होने पर रसीद का प्रिंट ले लें।
New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, बस इस योजना में करें आवेदन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman