किसानों के साथ धनतेरस मनाएंगे सीएम मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात

Amresh Kushwaha | Oct 18, 2025, 10:25 IST
Share
kisan-sammelan-bhopal-cm-mohan-yadav-schedule-today-18-october
kisan-sammelan-bhopal-cm-mohan-yadav-schedule-today-18-october

धनतेरस पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन होगा। सीएम मोहन यादव भोपाल, राजगढ़ और सीहोर में करोड़ों की राहत राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धनतेरस के अवसर पर दिनभर किसानों के बीच रहेंगे। शनिवार, 18 अक्टूबर की सुबह से देर शाम तक वे अलग-अलग जिलों में किसानों से मिलकर संवाद करेंगे। पहला किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास में होगा। इसके साथ ही सीएम आज किसानों के खाते में राहत राशि (Relief Fund) भी ट्रांसफर करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

भोपाल से शुरू होगा किसान संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) सुबह अपने भोपाल स्थित निवास पर किसानों से मिलेंगे। वे यहाँ किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। खेती और उससे जुड़े नवाचार भी बताएंगे। इस सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के 2500 से ज्यादा प्रगतिशील किसान शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...दीपावली पर सीएम मोहन यादव का डबल धमाका, लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर आएंगे पैसे

किसानों को देंगे 277 करोड़ की राहत राशि

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचेंगे। यहां वे आपदा प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपए की राहत राशि देंगे। इसके साथ ही 33 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की आपूर्ति योजना का भूमिपूजन करेंगे। इस पर 193 करोड़ की लागत से तैयार 41 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा बिहार, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया तंज

सीहोर में 2 लाख किसानों को देंगे राशि

कार्यक्रम का अगला पड़ाव सीहोर जिले के बिलकिसगंज (झागरिया) रहेगा। यहां सीएम 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में 118 करोड़ रुपए से अधिक की फसल राहत राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

भोपाल

  • सुबह 10:30 बजे – प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एपीसी भवन का लोकार्पण करेंगे।
  • सुबह 11:00 से 12:15 बजे तक – भोपाल में किसान सम्मेलन एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजगढ़ जिला (ब्यावरा)

  • दोपहर 12:35 बजे – स्टेट हेंगर भोपाल से राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचेंगे। यहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन तथा राहत राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज। गैस त्रासदी: जहरीली राख के लिए हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी नई जगह की रिपोर्ट

सीहोर जिला

  • दोपहर 1:50 से 2:15 बजे – मुख्यमंत्री हेलिपैड ब्यावरा से सीहोर जिले के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:20 बजे – सीहोर जिले के बिलकिसगंज हेलिपैड पर आगमन। यहां किसान सम्मेलन एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 3:10 से 3:20 बजे – बिलकिसगंज से मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, ग्राम गादिया के लिए प्रस्थान। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 3:50 से 4:00 बजे – कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुनः बिलकिसगंज हेलिपैड पहुंचेंगे।
  • शाम 4:05 से 4:25 बजे – बिलकिसगंज से हेलिकॉप्टर द्वारा स्टेट हेंगर भोपाल के लिए वापसी।
  • शाम 4:40 बजे – मुख्यमंत्री निवास भोपाल पर आगमन।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • किसान सम्मेलन
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई