मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की फोटो में छेड़छाड़, मछली गुर्गे का लगाया चेहरा

Dablu Kumar | Updated:
Share
rameshwar sharma and krishna guar
rameshwar sharma and krishna guar

मध्य प्रदेश के मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की फोटो में छेड़छाड़ करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही हैं।

मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की स्वागत की फोटो में छेड़छाड़ की गई। इसमें एमडी ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली के गुर्गे आशू उर्फ शाहरुख हसन की फोटो लगा दी गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वागत वाली फोटो के साथ छेड़छाड़

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि मछली गैंग का गुर्गा ऐशबाग निवासी शाहरुख उर्फ आशू हसन को कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आशू की फोटो को पूर्व संगठन मंत्री एवं खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) जितेंद्र लिटोरिया की मूल फोटो से छेड़छाड़ कर विधायक शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए दिखाया गया है। इस फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए... छतरपुर मर्डर केस में SC का विधायक अरविंद पटेरिया, एसपी और डीजीपी को नोटिस, दो हफ्ते बाद फिर सुनवाई

जानें पूरा मामला

विधायक रामेश्वर शर्मा का 5 जुलाई को जन्मदिन था। लिटोरिया जन्मदिन के 1 दिन पहले यानी 4 जुलाई की शाम विधायक शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यालय आए थे। बधाई देते हुए उनकी यह फोटो खींची गई थी।

यह फोटो उसी दिन विधायक शर्मा और पूर्व अध्यक्ष लिटोरिया की फेसबुक आईडी से पोस्ट भी की गई थी। लेकिन, किसी ने इस फोटो को डाउनलोड करके और फोटो में छेड़छाड़ करते हुए लिटोरिया के चेहरे पर ड्रग तस्कर आशू हसन का फोटो लगाकर बना दिया। छेड़छाड़ किया फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल की जा रही है। इस में ड्रग तस्कर आशू हसन विधायक शर्मा को बधाई देते हुए दिखाया गया है। इससे विधायक शर्मा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि, हाल ही में भोपाल के हाईप्रोफाइल ड्रग तस्करी, यौन शोषण और जमीन कब्जाने के मामलों में लिप्त मछली परिवार का नाम सामने आया है।

ये भी पढ़िए...MP News: पूर्व भाजपा विधायक अशोक डोगरा के घर के विवाद में पिट गए पूर्व BJP जिलाध्यक्ष, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़िए...बीजेपी विधायक को लेकर बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ तिवारी मेरे पुत्र समान

कृष्णा गौर की असली फोटो को किया एडिट

orig_1_1758568485-350335
orig_1_1758568485-350335


मंत्री कृष्णा गौर की असली फोटो को एडिट करके वार्ड 60 के पार्षद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बी. शक्ति राव के चेहरे पर ड्रग तस्कर आशू हसन की तस्वीर लगा दी गई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

ये भी पढ़िए... मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्ता ने की शिकायत तो बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटैरिया ने दिया ये ऑफर

बी. शक्ति राव ऊषा प्रभा कॉलोनी अवधपुरी के निवासी हैं। उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की कि उनकी और मंत्री गौर की एक फोटो 16 जुलाई को एक कार्यक्रम में ली गई थी। इसमें छेड़छाड़ की गई है। इसमें उनकी फोटो पर ड्रग तस्कर आशू हसन की तस्वीर लगा दी गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। 16 जुलाई को वार्ड नंबर 60 में एक बैग वितरण कार्यक्रम हुआ था, जिसमें मंत्री गौर मुख्य अतिथि थीं। बी. शक्ति राव का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय और असद खान ने जानबूझकर यह फोटो एडिट करके भाजपा और नेताओं को बदनाम करने के लिए वायरल किया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • विधायक रामेश्वर शर्मा
  • मंत्री कृष्णा गौर
  • मछली परिवार
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग