कुक्षी में डकैतीः 20 हथियारबंद डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की डकैती
Manish Kumar | Mar 26, 2025, 19:10 IST
kukshi-family-robbery
कुक्षी में 20 हथियारबद्ध बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया और 6 लाख रुपए की डकैती की। बदमाशों ने मोहल्ले वालों पर पत्थरबाजी की और 1 घंटे तक लूटपाट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
राजेश शर्मा@धार
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात, मध्य प्रदेश के कुक्षी में एक परिवार को 20 बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रुपए की लूट की। इस घटना के दौरान बदमाशों ने न केवल परिवार को धमकाया, बल्कि मोहल्ले के लोगों पर पत्थर भी फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कुक्षी के महाकालपुरा में मंगलवार रात 20 हथियारबद्ध बदमाशों ने रमेश सिसोदिया के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 1 घंटे तक जमकर लूटपाट की। उन्होंने डेढ़ किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने की चेन, कान की झुमकियां, चांदी के पायजब, कंदौरा और अन्य सामान लूट लिया। कुल मिलाकर छह लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें... एमपी विधानसभा में उठी प्रमोशन की मांग, विधानसभा अफसर बोले- सशर्त पदोन्नति दी जाए
फरियादी के घर के लकड़ी के मुख्य द्वार को सबल से तोड़कर 10 बदमाश अंदर घुसे। रमेश सिसोदिया घर में टीवी देख रहा था तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे 10 बदमाश मोहल्ले के बाहर घूम रहे थे और उन्होंने डकैती के दौरान मोहल्ले वालों पर पत्थर फेंके, ताकि कोई भी उनका विरोध न कर सके।
यह खबर भी पढ़ें... भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध
रमेश सिसोदिया को सबसे पहले घेरकर पीटा गया, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को धमकाकर गहने निकालवाए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। डकैती के बाद परिवार के सदस्य दहशत में थे, जिससे कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें... ग्वालियर हाईकोर्ट का आदेश: MBBS डॉक्टर ही बन सकते हैं हेल्थ ऑफिसर
पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डकैतों की पहचान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात, मध्य प्रदेश के कुक्षी में एक परिवार को 20 बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रुपए की लूट की। इस घटना के दौरान बदमाशों ने न केवल परिवार को धमकाया, बल्कि मोहल्ले के लोगों पर पत्थर भी फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
यह खबर भी पढ़ें... एमपी विधानसभा में उठी प्रमोशन की मांग, विधानसभा अफसर बोले- सशर्त पदोन्नति दी जाए
फरियादी के घर के लकड़ी के मुख्य द्वार को सबल से तोड़कर 10 बदमाश अंदर घुसे। रमेश सिसोदिया घर में टीवी देख रहा था तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे 10 बदमाश मोहल्ले के बाहर घूम रहे थे और उन्होंने डकैती के दौरान मोहल्ले वालों पर पत्थर फेंके, ताकि कोई भी उनका विरोध न कर सके।
यह खबर भी पढ़ें... भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध
एक कमरे में कर दिया सभी को बंद
यह खबर भी पढ़ें... ग्वालियर हाईकोर्ट का आदेश: MBBS डॉक्टर ही बन सकते हैं हेल्थ ऑफिसर
पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हुए डकैत
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA