दमोह के कुंडलपुर मठ से 21 साल पहले चोरी हुई माता रुक्मणी की मूर्ति राधाष्टमी को फिर होगी विराजित

Chakresh | Sept 19, 2023, 24:00 IST
Share
दमोह के कुंडलपुर मठ से 21 साल पहले चोरी हुई माता रुक्मणी की मूर्ति राधाष्टमी को फिर होगी विराजित
दमोह के कुंडलपुर मठ से 21 साल पहले चोरी हुई माता रुक्मणी की मूर्ति राधाष्टमी को फिर होगी विराजित

दमोह जिले का कुंडलपुर इस वक्त बेसब्री से राधाष्टमी का इंतज़ार कर रहा है। राधाष्टमी यानि 23 सितंबर को सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में माता रुक्मणी देवी मंदिर में ऐतिहासिक प्रतिमा एक बार फिर विराजित होगी।

BHOPAL. दमोह जिले का कुंडलपुर इस वक्त बेसब्री से राधाष्टमी का इंतज़ार कर रहा है। राधाष्टमी यानि 23 सितंबर को सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में माता रुक्मणी देवी मंदिर में ऐतिहासिक प्रतिमा एक बार फिर विराजित होगी। यह प्रतिमा 21 साल पहले तस्करों ने चुरा ली थी। इसे राजस्थान के हिंडोला से विदिशा और फिर वहां से वापस दमोह लाया गया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सांसद बनते ही सबसे पहला संकल्प देवी प्रतिमा को वापस लाने का लिया था। इस मामले को पटेल ने संसद में भी उठाया था। पटेल का संकल्प था की वे देवी प्रतिमा को मठ में स्थापित करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखड इलाके का ये एकमात्र माता रुक्मणि मंदिर है।

2002 में हुई थी प्रतिमा चोरी

यह प्रतिमा साल 2002 में तस्करों ने चुरा ली थी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस पूरे आयोजन का जिम्मा खुद संभाल रखा है। राधाष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में माता रुक्मणी देवी की मूल प्रतिमा को फिर से विराजमान कराया जाएगा। राजस्थान के हिंडोला में इस मूर्ति को तस्करों से मुक्त करवाया गया। इसके बाद प्रदेश में विदिशा जिले के ग्यारसपुर संग्रहालय में रखा गया था। 2019 में यह प्रतिमा दमोह लाई गई थी। तब से फिलहाल तक प्रतिमा दमोह के दमयंती संग्रहालय में सुरक्षित रखी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

गणपति स्थापना के 2 ही मुहूर्त, सुबह 2 बजे तक की जा सकती है भगवान गणेश की स्थापना, जानें पूजन विधि और मंत्र

मां रुक्मणी की प्रतिमा के वापस लौटने की कहानी...

2002 में मां रुक्मणी की प्रतिमा चोरी होने के बाद ही इस मुद्दे पर राजनीति होती रही। विदिशा के ग्यारसपुर संग्रहालय में रखे रहने का मुद्दा भी समय-समय पर जोर पकड़ता रहा। दमोह के नेता इसे हर चुनाव के वक्त याद करते। दमोह सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने माता रुक्मणी की प्रतिमा को वापस मठ में स्थापित कराने का संकल्प लिया था। इसके बाद पर्यटन एवं सस्कृति मंत्रालय का जिम्मा बतौर राज्यमंत्री मिलते ही उन्होंने ग्यारसपुर से प्रतिमा को दमोह बुलवा लिया था। अब माता रुक्मणी देवी की प्रतिमा को श्री राधाष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में कुंडलपुर स्थित मठ में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। बुंदेलखंड इलाके माता रुक्मणी का यह इकलौता मठ या मंदिर है।

ये खबर भी पढ़ें...

सामने आ गया संसद के विशेष सत्र का ऐतिहासिक सरप्राइज, महिला आरक्षण बिल कैबिनेट से पास

Tags:
  • damoh
  • Kundalpur Math
  • Theft of Goddess Rukmini Idol
  • Radhashtami
  • कुंडलपुर मठ दमोह
  • माता रुक्मणी की मूर्ति चोरी
  • राधाष्टमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज