जबलपुर में लड़की को डेढ़ लाख में बेचा पुलिस को भनक तक नहीं लगी, ऐसे हुआ खुलासा

Neel Tiwari | Sept 15, 2024, 18:14 IST
Share
Kundum girl
Kundum girl

आरोपी ने कबूल किया कि उसने पहले भी जबलपुर में एक लड़की को अगवा कर डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था। इसकी कोई खबर डिंडोरी पुलिस को भी नहीं है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में 5 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करते हुए एक आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा है। ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर उसका वीडियो बनाया। इसमें आरोपी ने कबूल किया कि उसने पहले भी जबलपुर में एक लड़की को अगवा कर डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था। डिंडोरी एसपी ने बताया कि आरोपी के द्वारा कबूले गए मामले की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं हैं।

छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

डिंडोरी के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 5 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया। जिसमें ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ कर बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में घर के पास बहने वाले एक बरसाती नाले में चार नाबालिग लड़कियां नहाने गई थी। वहीं पर आरोपी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। जिस पर साथ आई एक और लड़की ने घर जाकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ इकट्ठा होकर आरोपी को बंधक बना लिया और 100 डायल पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

वीडियो में कबूल की लड़की को बेचने की बात

आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जब उसका वीडियो बनाया तो उसने बताया कि 3 साल पहले कुंडम जबलपुर से सानिया नाम की लड़की को अगवा कर रांझी में किसी इमरान खान को 1 लाख 50 हजार रुपए में बेच दिया था। उसने बताया कि यह उसके साथी के द्वारा अपहरण करके के लाई हुई लड़की थी। आज भी वह लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने की कोशिश में था।

वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान में लिया

डिंडोरी एसपी वाहिनी सिंह ने बताया है कि 14 सितंबर को शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिक से छेड़छाड़ करने का मामला आया था। जिसमें ग्रामीणों ने आरोपी के द्वारा पूर्व में किए अपराधों का वीडियो बना लिया गया।वीडियो आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी और एसडीओपी कुण्डम के साथ मिलकर एक जांच टीम गठित की गई। साथ ही आरोपी राहुल पटेल और उसके साथी अभिषेक महोबिया के द्वारा पूर्व में किए अपराधों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के द्वारा बताई गई लड़की की कुण्डम थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की कोई भी FIR नहीं है । लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित जांच का कर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुरा थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने बताया कि परिजनों की याचिका पर आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा 74, 75 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 11,12 सहित एससी एसटी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Kundum girl
  • नाबालिग से छेड़छाड़
  • डिंडोरी थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा