कूनो में छोड़े गए 5 और चीते, पहली बार खुले जंगल में हुई इतनी संख्या

Sandeep Kumar | Feb 22, 2025, 10:16 IST
Share
kuno national park
kuno national park

कूनो नेशनल पार्क में पांच और चीतों को जंगल में छोड़ा गया। इनमें मादा चीता 'ज्वाला' और उसके चार शावक शामिल हैं। इस तरह अब कूनो के खुले जंगल में 12 चीते स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में शुक्रवार को पांच और चीतों को जंगल में छोड़ा गया। इनमें नामीबिया से लाई गई मादा चीता 'ज्वाला' और उसके चार शावक शामिल हैं। अब कुल 12 चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं, जबकि 14 चीते अभी भी बाड़ों में हैं। बयान में कहा गया कि इससे पहले सात चीतों को जंगल में छोड़ा गया था, जिनमें दो नर चीते और बराबर संख्या में मादा तथा चार शावक शामिल थे। इसके अनुसार पांच चीते पांच फरवरी को छोड़े गये थे जबकि दो अन्य दिसंबर में छोड़े गये थे। केएनपी में अब 26 चीते हैं जिनमें से आठ दक्षिण अफ्रीका से, चार नामीबिया से तथा 14 भारतीय धरती पर जन्मे शावक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कूनो नेशनल पार्क से फिर बड़ी खुशखबरी... चीता 'वीरा' ने 2 शावकों को दिया जन्म

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ी

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में पांच और चीतों को जंगल में छोड़ा गया। इनमें मादा चीता 'ज्वाला' और उसके चार शावक शामिल हैं। इस तरह अब कूनो के खुले जंगल में 12 चीते स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...शिवपुरी की कूनो नदी पर पुल बनकर तैयार, निहालदेवी मंदिर की दूरी घटी

पहले कितने चीते जंगल में छोड़े गए थे?

इससे पहले 7 चीतों को जंगल में छोड़ा गया था। इनमें 2 नर, 2 मादा और 4 शावक शामिल थे। इनमें से 5 चीते 5 फरवरी 2024 को और 2 चीते दिसंबर 2023 में जंगल में छोड़े गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी... चीता 'निर्वा' ने 4 शावकों को दिया जन्म

कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते

फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए। वर्तमान में कूनो में कुल 26 चीते हैं।

8 चीते दक्षिण अफ्रीका से (South Africa Cheetahs) 4 चीते नामीबिया से (Namibia Cheetahs) 14 भारत में जन्मे शावक (Cubs Born in India)
ये खबर भी पढ़िए...खुशखबरी! कूनो नेशनल पार्क में अक्टूबर के पहले सप्ताह रिलीज होंगे चीते! पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव

चीतों की निरंतर निगरानी

अधिकारियों के मुताबिक, सभी चीतों की सतत निगरानी (Constant Monitoring) की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे नए पर्यावरण (New Habitat) में सुरक्षित रूप से ढल सकें।

सीएम मोहन यादव ने कही थी ये बात

पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि था देखकर बेहद खुशी हो रही है कि एशिया से विलुप्त हो चुके चीते मध्यप्रदेश में अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। चीता वीरा के दो शावकों ने जन्म लिया है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, चीता वायु और अग्नि को उनके बड़े बाड़ों से जंगल में छोड़ा गया था।

चीतों की भारत वापसी

17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंतर्महाद्वीपीय चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत नामीबिया (Namibia) से लाए गए 8 चीते (5 मादा, 3 नर) को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • श्योपुर न्यूज
  • Kuno National Park
  • कूनो नेशनल पार्क
  • मध्य प्रदेश
  • चीता
  • एमपी चीता स्टेट
  • Kuno National Park Cheetah
  • अफ्रीकी चीता
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज