Ladli Behna Yojana : 24वीं किस्त की हो गई घोषणा, इस दिन बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपए
Sourabh Bhatnagar | May 14, 2025, 15:15 IST
ladli-bahna-yojana-24th-installment-may-2025
लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त आज 15 मई 2025 को जारी की जाएगी। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री खुद सीधी जिले के मझौली में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दिन लाखों महिलाओं के खातों में ₹1250 की राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत इस किस्त को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस अवसर पर लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे।
बता दें कि अप्रैल महीने में 23वीं किस्त 10 की जगह 16 तारीख को आई थी, लेकिन इस बार तारीख पहले से निर्धारित कर दी गई है।
🔹 एमपी में योजना की शुरुआत जरूर हुई, लेकिन अब कई राज्यों में इससे ज्यादा राशि मिल रही है।
✅ महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो
✅ महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो
✅ महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो
✅ महिला स्वयं या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो
✅ परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो
Ladli Behna Yojana | CM मोहन यादव | MP News | MP News लाड़ली बहना योजना | क्या है लाड़ली बहना योजना | मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना
बता दें कि अप्रैल महीने में 23वीं किस्त 10 की जगह 16 तारीख को आई थी, लेकिन इस बार तारीख पहले से निर्धारित कर दी गई है।
सशक्त बहनें, समृद्ध मध्यप्रदेश...
कल सीधी जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि ₹1250 प्रत्येक हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
मेरी ओर से सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/evFXqPOgUS
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 14, 2025
योजना की शुरुआत और अब तक की प्रगति
2023 में हुई थी योजना की घोषणा
- लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी।
- प्रारंभिक चरण में ₹1000 की सहायता मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया।
- योजना का उद्देश्य है: आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना।
अन्य राज्यों में महिलाओं को मिल रही ज्यादा सहायता
| राज्य | मासिक सहायता राशि |
|---|---|
| मध्यप्रदेश | ₹1250 |
| महाराष्ट्र | ₹1500 |
| हरियाणा | ₹2100 |
| कर्नाटक | ₹2000 (लगभग) |
| झारखंड | ₹1800 (लगभग) |
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
मुख्यमंत्री #लाड़ली_बहना योजना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश की पात्र महिलाओं को ₹1250 की मासिक किस्त का अंतरण
🗓️15 मई, 2025
📍जिला #सीधी@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP@MinistryWCD @Annapurna4BJP @savitrii4bjp@NirmalaBhuria @PIBWCD#JansamparkMP pic.twitter.com/3x4mFgYULh
— Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) May 14, 2025
✅ महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो
✅ महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो
✅ महिला स्वयं या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो
✅ परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो
शॉर्ट में समझें पूरी खबर
- सीधी जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है
- मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधे मंच से ट्रांसफर करेंगे राशि
- इस दौरान लाखों बहनों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा
- कार्यक्रम में सीएम कई अन्य योजनाओं की सौगात भी देंगे
FAQ
- Q1. लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?
उत्तर: इस बार लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त 15 मई 2025 को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री सीधी जिले से इस वितरण की शुरुआत करेंगे। - Q2. लाड़ली बहना योजना का लाभ कौन-कौन सी महिलाएं ले सकती हैं?
उत्तर: योजना का लाभ मध्यप्रदेश की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो और जिनके परिवार में कोई आयकरदाता न हो। - Q3. क्या लाड़ली बहना योजना की राशि सभी राज्यों में समान है?
उत्तर: नहीं, हर राज्य में दी जाने वाली राशि अलग-अलग है। मध्यप्रदेश में ₹1250 दिए जाते हैं जबकि हरियाणा में ₹2100, महाराष्ट्र में ₹1500 मिलते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Ladli Behna Yojana | CM मोहन यादव | MP News | MP News लाड़ली बहना योजना | क्या है लाड़ली बहना योजना | मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari