Ladli Behna Yojana: नवंबर महीने में इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना की 30वीं किस्त

Sandeep Kumar | Jun 01, 2025, 19:13 IST
Share
ladli-bahna-yojana-25th
ladli-bahna-yojana-25th

लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को आ सकती है। बताया जा रहा है कि अबकी बार ये राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह हो जाएगी। मुख्यमंत्री खुद लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

BHOPAL. मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी लाड़ली बहनों से किया वादा पूरा करेंगे। राज्य की प्रमुख लाड़ली बहना योजना के 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब हर महीने 1500 मिलेंगे। पहले यह राशि 1250 प्रति माह थी। बढ़ोतरी भाई दूज के बाद से लागू होनी थी, लेकिन यह नहीं हो पाई। सूत्रों की माने तो 12 नवंबर को नर्मदापुरम जिले के बाबई में सीएम मोहन यादव स्वयं लाभार्थियों के खातों में 1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे।

मंत्री निर्मला भूरिया ने की पुष्टि

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने पुष्टि की कि नवंबर से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। यह योजना के तहत पिछले दो सालों में पहली वृद्धि है। मुख्यमंत्री ने 12 सितंबर 2025 को घोषणा की थी कि लाड़ली बहना लाभार्थियों को 1500 मिलेंगे। यह राशि धीरे-धीरे 3000 प्रति माह तक बढ़ाई जाएगी। 12 अक्टूबर 2025 को 1.26 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 1541 करोड़ की 29वीं किस्त भेजी गई थी।

12 सितंबर को आई थी 28वीं किस्त

मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार, 12 सितंबर को झाबुआ जिले के पेटलावद से लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार योजना के तहत 1.26 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1541 करोड़ रुपए से ज्यादा भेजे गए हैं।

कब आई थी 27 वीं किस्त

लाड़ली बहनों को योजना की 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को जारी की गई थी। इस किस्त के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जारी किए गए थे, जिसमें रक्षाबंधन का शगुन भी शामिल था। 28वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को बता दें कि योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है। इस बार भी राशि इन्हीं तारीखों के बीच जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को सीएम ने 3 हजार रुपए महीना देने का किया ऐलान, बताया समय

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस बार 1.27 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा 26 लाख से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए अलग से सहायता दी जाएगी। योजना का यह विस्तार केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल

अब तक कितना दिया गया है लाभ

अब तक सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कुल 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में अंतरित की है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि योजना न केवल कागजी है, बल्कि उसका लाभ जमीन पर मौजूद बहनों को मिल रहा है। इससे महिलाओं को न केवल वित्तीय मजबूती मिली है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़िए...Ladli behna Yojana : इंतजार खत्म, सीएम मोहन ने जारी की योजना की 24वीं किस्त, ऐसे करें चेक

गैस रिफिलिंग में राहत

राज्य सरकार ने महिलाओं की रसोई तक राहत पहुंचाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। अब तक 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए कुल 30 करोड़ 83 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह पहल महिलाओं के घरेलू जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana : 24वीं किस्त की हो गई घोषणा, इस दिन बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपए

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से मिला सहारा

Ladli Behna Yojana के तहत 56 लाख 83 हजार से अधिक महिलाओं को अब तक 341 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में दिए जा चुके हैं। यह पेंशन वृद्ध, विधवा और दिव्यांग बहनों के लिए है, जिससे वे समाज में गरिमा के साथ जीवन जी सकें। राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं के हर चरण में सहयोग प्रदान करने की नीति को दर्शाती है।



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश
  • लाड़ली बहनों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा