Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल
Sandeep Kumar | May 25, 2025, 17:28 IST
ladli-bahna-yojana-promise
एमपी में 2023 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाने लगे।
मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के नाम पर शुरू की गई लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गई है। साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने की शुरुआत हुई थी। चुनाव से पहले 3000 रुपए करने का वादा किया गया था। लेकिन, आज भी महिलाओं को मात्र 1250 रुपए मिल रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर बीजेपी और राज्य सरकार को घेरा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन से पहले यह सवाल उठाया कि जब बहनों को 3000 रुपए देने की गारंटी थी। पटवारी ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाया और सीएम मोहन यादव व शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा।
ये खबर भी पढ़िए... जेएनयू में जुटे मप्र के छात्र, बोले अतिथि: 'संवारे विरासत, बनाएं विकसित प्रदेश’
चुनाव के बाद सत्ता में वापसी के बावजूद महिलाओं को आज तक 3000 रुपए नहीं मिले हैं। फिलहाल उन्हें 1250 रुपए प्रति माह ही मिल रहे हैं। यह वादा अधूरा रह जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इसे महिलाओं से किया गया वादा तोड़ने वाला कदम बताया है।
ये खबर भी पढ़िए... लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला, वायरल हुई थी महिला संग फोटो-वीडियो
भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 'सिंदूर' नामक कार्यक्रम को लेकर भी पटवारी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब यह कार्यक्रम महिलाओं के संचालन में हो रहा है, तो भाजपा को यह जवाब देना होगा कि बहनों को वादा किए गए 3000 रुपए क्यों नहीं मिल रहे।
ये खबर भी पढ़िए... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा कर भाजपा और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और खुद पीएम मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि बहनों को धोखा क्यों दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए... Weather Forecast : दिल्ली-राजस्थान में 42 डिग्री रहेगा पारा, एमपी में गर्मी-बारिश का मिलाजुला असर
पटवारी ने याद दिलाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय महिलाओं को 3000 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। ये पार्टी की पांच प्रमुख गारंटियों में से एक थी। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद यह वादा अब तक अधूरा है।
कांग्रेस का यह आरोप सीधे तौर पर महिलाओं के विश्वास से जुड़ा है। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि आखिर चुनाव जीतने के बाद क्यों महिलाओं से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ। इस मुद्दे ने आगामी चुनावों में महिलाओं को एक निर्णायक मतदाता समूह के रूप में फिर से केंद्र में ला खड़ा किया है।
Ladli Behna Yojana
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन से पहले यह सवाल उठाया कि जब बहनों को 3000 रुपए देने की गारंटी थी। पटवारी ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाया और सीएम मोहन यादव व शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा।
ये खबर भी पढ़िए... जेएनयू में जुटे मप्र के छात्र, बोले अतिथि: 'संवारे विरासत, बनाएं विकसित प्रदेश’
चुनाव के बाद वादों का हश्र
ये खबर भी पढ़िए... लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला, वायरल हुई थी महिला संग फोटो-वीडियो
पीएम मोदी के कार्यक्रम पर उठे सवाल
ये खबर भी पढ़िए... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
कांग्रेस का प्रहार और वीडियो बयान
ये खबर भी पढ़िए... Weather Forecast : दिल्ली-राजस्थान में 42 डिग्री रहेगा पारा, एमपी में गर्मी-बारिश का मिलाजुला असर
5 गारंटी में से एक अधूरी
विपक्ष का सवाल- वादे क्यों अधूरे
Ladli Behna Yojana
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari