झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
Krishna Kumar Sikander | May 25, 2025, 16:28 IST
Nandkumar Patel was the target in the Jheeram Valley attack the sootr
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को लेकर दावा किया कि यह हमला महज एक नक्सली घटना नहीं थी, बल्कि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल की हत्या के लिए रचा गया सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि यह हमला महज एक नक्सली घटना नहीं थी, बल्कि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल की हत्या के लिए रचा गया सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था। हमले का मकसद कांग्रेस को 2013 के विधानसभा चुनाव में कमजोर करना था। इसके लिए नंदकुमार पटेल को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
सिंहदेव ने बताया कि 25 मई 2013 को हुए इस हमले के दौरान हमलावर नंदकुमार पटेल का नाम लेकर उन्हें खोज रहे थे। इस घटना में नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 29 लोग मारे गए थे। यह हमला कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान बस्तर के झीरम घाटी में हुआ था, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एक रैली से लौट रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... जवानों का मानसून स्पेशल ऑपरेशन... नक्सलियों के कोर इलाके में घुसेगी फोर्स
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे उस समय परिवर्तन यात्रा के प्रभारी थे, लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में उनसे कभी पूछताछ नहीं की। उन्होंने जांच कमेटी के सामने भी अपनी बात रखी थी, जिसमें उन्होंने इस हमले को एक राजनीतिक साजिश करार दिया। सिंहदेव का दावा है कि इस हमले के पीछे उन ताकतों का हाथ था, जो नहीं चाहते थे कि कांग्रेस 2013 के चुनाव में जीत हासिल करे। उन्होंने कहा, “यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसका उद्देश्य नंदकुमार पटेल को खत्म करना और कांग्रेस को कमजोर करना था।”
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने EWS आरक्षण पर शासन से मांगा जवाब
सिंहदेव ने यह भी बताया कि झीरम घाटी हमले की 12वीं बरसी पर कांग्रेस ने शहीद दिवस मनाया और इस घटना में शहीद हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो, ताकि साजिश के पीछे के असली चेहरों का पर्दाफाश हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम में 20 करोड़ का खाद घोटाला, किसानों को बेची गई घटिया पोटाश खाद
सिंहदेव का यह दावा छत्तीसगढ़ की सियासत में नया तूफान ला सकता है। झीरम घाटी हमला लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है, और सिंहदेव के इस बयान ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। कांग्रेस ने इस घटना को बार-बार एक राजनीतिक साजिश करार दिया है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। सिंहदेव के इस बयान से जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ सकता है कि वे इस मामले की तह तक जाएं और सच को सामने लाएं।
nandkumar patel naxalite attack | target | Politics in Jheeram Valley case | झीरम घाटी नक्सल कांड | नंदकुमार पटेल पर नक्सली हमलीस नक्सली हमले में नंदकुमार पटेल शहीद
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
पटेल का नाम लेकर खोज रहे थे हमलावर
ये खबर भी पढ़ें... जवानों का मानसून स्पेशल ऑपरेशन... नक्सलियों के कोर इलाके में घुसेगी फोर्स
एनआईए ने यात्रा प्रभारी से नहीं की पूछताछ
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने EWS आरक्षण पर शासन से मांगा जवाब
असली चेहरों का पर्दाफाश करने की मांग
ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम में 20 करोड़ का खाद घोटाला, किसानों को बेची गई घटिया पोटाश खाद
जांच एजेंसियों पर बढ़ सकता दबाव
nandkumar patel naxalite attack | target | Politics in Jheeram Valley case | झीरम घाटी नक्सल कांड | नंदकुमार पटेल पर नक्सली हमलीस नक्सली हमले में नंदकुमार पटेल शहीद
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA