Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त
Sandeep Kumar | Oct 12, 2025, 16:55 IST
ladli-behna-yojana
एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर से 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। यह राशि 1.26 करोड़ बहनों के खातों में भेजी गई।
Sheopur.एमपी की लाड़ली बहनों का इंजतार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने 29वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से 1.26 करोड़ बहनों खाते में 1541 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। हालांकि, महिलाओं के खाते में फिलहाल 1250 रुपए भेजे गए हैं। भाई दूज के शगुन के रूप में 250 रुपए जल्द भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि अब से लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 1500 रुपए होगी। उन्होंने कहा कि बहनों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने कहा था कि यह योजना बंद हो जाएगी, लेकिन सरकार लगातार पैसे दे रही है। कांग्रेस वालों आंखें हो तो देख लो।
इससे पहले सीएम यादव ने 532 करोड़ 39 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने श्योपुर में चीता प्रोजेक्ट की सफलता पर बात करते हुए कहा कि यह अन्य जगहों पर विफल हुआ, लेकिन श्योपुर में यह सफल रहा।
सीएम मोहन यादव ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार में 32 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए हैं। इनमें से 8 मेडिकल कॉलेज पिछले एक साल में खोले गए। उन्होंने श्योपुर में जल्द नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज बनाने का आश्वासन भी दिया।
मध्यप्रदेश के कई जिलों से महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट होने की जानकारी मिली है। इससे उनका ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं हो पाया। सतना और सिंगरौली जिलों से यह समस्या आई है। इस कारण महिलाओं को अक्टूबर की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनें अब हर माह 1500 रुपए प्राप्त करेंगी। यह राशि 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए की जाएगी। सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊंचा हुआ है।
ये भी पढ़ें...
MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
इस सीक्रेट से बदल सकते हैं 3 दिन में अपना एमपी पुलिस भर्ती का स्टडी प्लान
NLC Vacancy 2025: NLC में वैकेंसी, 10वीं पास के साथ अगर है ये डिग्री वाले करें आवेदन
धनतेरस की शाम क्यों जलाया जाता है यम दीपक, जानें दीपक जलाने के पीछे छिपा गहरा रहस्य
LIVE: लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1.26 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 29वीं किस्त का अंतरण #ladlibehnayojna #लाड़ली_बहना https://t.co/JLoRAOB1Vj
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 12, 2025
लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?👉सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/पर जाएं। 👉वेबसाइट के होम पेज पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" वाले लिंक पर क्लिक करें। 👉अगले पृष्ठ पर अपना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें। 👉कैप्चा कोड भरने के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। 👉उस ओटीपी को दर्ज करें और उसे वेरिफाई करें। 👉ओटीपी वेरिफाई करने के बाद सर्च पर क्लिक करें और आपका भुगतान विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। |
अगली किस्त से मिलेंगे 1500 रुपए
कांग्रेस पर साधा निशाना
चीता प्रोजेक्ट को लेकर ये बोले सीएम
सीएम बोले- श्योपुर में खुलेगा नर्सिंग-पैरामेडिकल कॉलेज
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
बहनों को मिलेंगे 3 हजार रुपए
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता मानदंड👉आवेदक को मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होना चाहिए।👉महिला विवाहित होनी चाहिए, जिसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। 👉महिला की उम्र आवेदन के साल के 1 जनवरी तक 21 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। 👉महिला के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। 👉बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय होना चाहिए। 👉समग्र पोर्टल पर आधार डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक फिकेशन होना चाहिए। |
ये भी पढ़ें...
MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
इस सीक्रेट से बदल सकते हैं 3 दिन में अपना एमपी पुलिस भर्ती का स्टडी प्लान
NLC Vacancy 2025: NLC में वैकेंसी, 10वीं पास के साथ अगर है ये डिग्री वाले करें आवेदन
धनतेरस की शाम क्यों जलाया जाता है यम दीपक, जानें दीपक जलाने के पीछे छिपा गहरा रहस्य
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari