प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से लाड़लियों को कितना होगा फायदा, जानिए
Raj Singh | Mar 14, 2025, 11:00 IST
CENTER GOVERMENT
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को नई दिशा दी है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने यह बजट प्रस्तुत किया, जो कुल 4.2 लाख करोड़ रुपए का है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को एक नई दिशा दी है। वित्त मंत्री और एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 4.21 लाख करोड़ रुपए रखा गया है। इस बजट में खास तौर पर महिलाओं और विशेष रूप से लाड़ली बहनों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। बता दें कि अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाड़लियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ेगी। अगर सरकार इस योजना से लाड़लियों को जोड़ती है तो उन्हें काफी फायदा होगा।
ये भी खबर पढ़ें... लाड़ली बहना योजना होगी बंद! कांग्रेस ने BJP-SC का जिक्र करते हुए ऐसा क्यों कहा, जानिए
क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ?
दरअसल, अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जीवन बीमा लेना बेहद जरूरी माना जाता है। हालांकि, कई लोग महंगे प्रीमियम के कारण जीवन बीमा कराने से हिचकिचाते हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस योजना में केवल 20 रुपए से भी कम की राशि पर 2 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कवर मिलता है। यानी, आपको महीने का 2 रुपए भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। अब इसी योजना से मोहन सरकार, लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं को जोड़ने का ऐलान किया है, ताकि लाड़ली बहना योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ महिलाएं उठा सके।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे क्या हैं?
- मृत्यु: किसी भी प्रकार की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि मिलती है।
- पूर्ण दिव्यांगता: दुर्घटना में पूर्ण दिव्यांग होने पर (जैसे दोनों आंखों, हाथों या पैरों का नुकसान) 2 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।
- आंशिक दिव्यांगता: एक आंख, एक हाथ या एक पैर का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति में 1 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।
- आवेदक की आयु: इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के लोग उठा सकते हैं।
- बीमा कवर की अवधि: यह कवर एक साल के लिए होता है, जो 1 जून से 31 मई तक रहेगा। इसके बाद पॉलिसी को रिन्यू करवाना होगा।
बीमा कराने की प्रक्रिया
- सरकारी बीमा कंपनियों या सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।
- आप अपने बैंक की किसी भी शाखा से भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जहां आपका बैंक खाता है।
- इसमें 'ऑटो डेबिट' सुविधा है, जिसके तहत हर साल 31 मई को आपके बैंक खाते से 20 रुपए का प्रीमियम स्वत: कट जाएगा।
विशेष बातें
- प्राकृतिक आपदाएं: बाढ़, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता भी इस योजना में कवर होगी।
- आत्महत्या: यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, तो उस स्थिति में बीमा कवर नहीं मिलेगा।
- रिन्यूअल और क्लेम: अगर आपके खाते में पॉलिसी रिन्यू करने के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो पॉलिसी रद्द हो जाएगी, लेकिन प्रीमियम मिलने पर पॉलिसी को बहाल किया जा सकता है।
- क्लेम प्रक्रिया: दुर्घटना होने के बाद, क्लेम 30 दिनों के अंदर किया जाना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari