लाड़ली बहना को 3000 दो, कांग्रेस ने भी कर दी CM मोहन यादव से मांग

Pratibha ranaa | Published:
Share
जीतू पटवारी
जीतू पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी छह माह बाद भी सिर्फ झूठ ही बोल रही है और वादे को पूरा करने से बच रही है। मध्यप्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों का यह अपमान क्यों किया जा रहा है?

जिस लाड़ली बहना के दम पर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, अब उसी योजना की राशि 3 हजार रुपए करने की मांग तेज हो गई है। मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं भी राशि 1250 से बढ़कर 3 हजार रुपए होने का इंतजार कर रही हैं।

इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से बड़ी मांग की है। जीतू ने राशि 1250 से बढ़ाकर 3 हजार करने की मांग की है।

MP के CM से जीतू की मांग


एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के सीएम से बड़ी मांग की है। जीतू ने कहा- 13 दिसंबर 2023, मतलब आज से करीब 6 महीने पहले मैंने एक अनुरोध किया था!

• लाडली बहना : 3000 प्रतिमाह
• धान : 3,100 प्रति क्विंटल
• गेहूं : 2,700 प्रति क्विंटल



चुनाव में किया वादा अभी अधूरा


जीतू ने ट्वीट कर लिखा- मुख्यमंत्री जी, आप वीडियो जारी करके लाड़ली बहनों पर जो उपकार" कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वोट झपटने के लिए चुनाव में किया वादा अभी तक अधूरा है।

शिवराज का साथ, मोदी की गारंटी- जैसे कई चुनावी नारे लगाकर बहनों को इस भ्रम में रखा गया कि सत्ता मिलते ही उन्हें 3000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, उसे अब पूरा करिए।

अभी भी सरकार बोल रही झूठ


जीतू ने आगे लिखा- आपकी सरकार छह माह बाद भी सिर्फ झूठ ही बोल रही है और वादे को पूरा करने से बच रही है। मध्यप्रदेश की लाखों लाडली बहनों का यह अपमान क्यों किया जा रहा है? आप जिसे गर्व की तरह बता और दोहरा रहे हैं, वह राष्ट्रव्यापी शर्म का सबसे बड़ा विषय होना चाहिए।

राजनीतिक झूठ का सबसे बड़ा उदाहरण भी होना चाहिए। आप जो राशि दे रहे हैं वह अहसान नहीं, लाड़ली बहनों का अधिकार है, क्योंकि इसी झूठ के दम पर ही भाजपा ने अपनी लुटी हुई सत्ता को बचाया था। बेहतर यही होगा की लाड़ली बहनों को तत्काल 3000 रुपए प्रतिमाह की राशि का भुगतान शुरू किया जाए और पिछले 6 महीने का बकाया भी उनके खातों में जमा किया जाए।

क्या है लाड़ली बहना योजना


लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

रक्षाबंधन 2023 पर राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 29 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • जीतू पटवारी
  • लाड़ली बहना पर कांग्रेस की मांग
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल