भूमाफिया महेंद्र जैन पर 420 का केस, गलत जानकारी से लिया कॉलोनी लाइसेंस
Sanjay Gupta | Oct 14, 2024, 19:29 IST
land mafia Mahendra Jain
मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले भूमाफिया महेंद्र जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैन ने जब लाइसेंस लिया था, तब उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उसने प्रशासन की कॉलोनी सेल को इसकी जानकारी नहीं दी।
INDORE : भूमाफिया महेंद्र जैन के खिलाफ एक और केस हो गया है, वह भी फिर धोखाधड़ी और धारा 420 का हुआ है। यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद जिला प्रशासन ने कराया है। इस बार जैन ने ग्राहकों और आमजन की जगह प्रशासन के साथ ही धोखाधड़ी की है।
जैन ने प्रशासन की कॉलोनी सेल से कॉलोनी लाइसेंस प्राप्त किया। लेकिन इसमें सामने आया कि जब लाइसेंस लिया तब जैन पर आपराधिक केस थे लेकिन इसकी जानकारी उनके द्वारा नहीं दी गई। झूठा शपथपत्र पेश किया गया और इस शपथपत्र के आधार पर लाइसेंस ले लिया।
जैन ने लाइसेंस तो लिया ही, फिर इसके बाद इस लाइसेंस के जरिए कॉलोनी सेल में सितंबर माह में एक कॉलोनी की विकास मंजूरी मांगी। यह खुलासा तब हुआ जब कॉलोनी प्रेंजेंटेशन के दौरान उनकी कॉलोनी का नाम आया। इस पर सामने आया कि जैन पर तो पहले ही चार सौ बीसी के केस है तो फिर यह कॉलोनी कैसे बना सकता है। इसके बाद लाइसेंस की जानकारी ली गई और शपथपत्र को देखा गया। इसमें सामने आया कि शपथपत्र में झूठी जानकारी दी गई थी कि कोई केस नहीं है। लेकिन आपराधिक केस दर्ज था। इस तरह जानकारी छिपाकर लाइसेंस लिया गया और फिर इसी आधार पर कॉलोनी विकास मंजूरी के लिए भी आवेदन लगा दिया।
मेसर्स पीएम डेवलपर्स जिसके पार्टनर महेंद्र जैन व पंकज सुराणा है। इन्होंने मल्हारगंज क्षेत्र में 6 हेक्टेयर जमीन पर शंकरा निकेतन एक्सटेंशन नाम से कॉलोनी की विकास मंजूरी का आवेदन दिया।
जैन पर एक नहीं बल्कि चार-चार केस दर्ज है। इसमें लसूडिया मोरी थाने में अगस्त 2016 में, फिर जुलाई 2020 में इसी थाने में, जनवरी 2020 में भी और इसी थाने में अप्रैल 2024 में भी धोखाधड़ी की धारा 420 में केस दर्ज किया गया साथ ही धारा 409, 120 बी और 34 भी लग चुकी है। इनकी जानकारी जैन ने नहीं दी।
यह किया जैन ने
इसके बाद लाइसेंस का उपयोग किया
इस कॉलोनी के लिए लगाया आवेदन
एक नहीं चार केस दर्ज है जैन पर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By