लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती

Sandeep Kumar | Feb 13, 2026, 24:05 IST
Share
lawrence bishnoi gang
lawrence bishnoi gang

महू के एक व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

News in short

  • महू में एक व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 5 करोड़ की फिरौती की धमकी दी गई।
  • धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई, व्यापारी दहशत में आ गया।
  • व्यापारी ने परिवार को सूचना दी और फिर पुलिस को शिकायत दी।
  • पुलिस ने कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की और संदिग्ध नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

News in detail

इंदौर ग्रामीण के महू तहसील स्थित किशनगंज थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक प्रतिष्ठित व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई। धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई। घटना गुरुवार की है। व्यापारी ने पहले परिजनों को सूचना दी और बाद में पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, पेट्रोल पंप के मालिक से मांगे थे 5 करोड़

5 करोड़ रुपए की फिरौती

गुरुवार को व्यापारी को व्हाट्सएप पर एक कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। धमकी मिलने के बाद व्यापारी और उनका परिवार दहशत में आ गया।

क्या पुलिस कर पाएगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खात्मा, क्या सिमट जाएगा गैंग, इस सवाल को यहां समझिए

पुलिस ने शुरू की जांच

व्यापारी ने पहले इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद पुलिस को मौखिक रूप से सूचना दी गई। गुरुवार देर शाम लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इंदौर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉल करने वाले नंबर की जांच की जा रही है। साथ ही यह पुष्टि की जा रही है कि मामला किसी गैंग से जुड़ा है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, व्यापारी का महू में अस्पताल और रिसोर्ट है। वे ठेकेदारी का काम भी करते हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और संदिग्ध नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है। इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। अस्पताल और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी जांच रही है कि कॉल किसी संगठित गैंग से जुड़ी है या नहीं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, पेट्रोल पंप के मालिक से मांगे थे 5 करोड़

मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • महू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं