छुट्टी पर गए सागर SP को हटाने पर विवाद, सरकार की कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

Vikram Jain | Aug 05, 2024, 21:36 IST
Share
Leader of Opposition Umang Singhar raised questions on the govt action
Leader of Opposition Umang Singhar raised questions on the govt action

सागर एसपी को हटाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार की ये कार्रवाई सस्ती लोकप्रियता वाली है। जो अधिकारी काम पर ही नहीं उसको जिम्मेदार कैसे मान लिया गया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद सरकार की कार्रवाई पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एसपी को हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की ये कार्रवाई सस्ती लोकप्रियता वाली है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम पर ही नहीं उसको घटना में कैसे जिम्मेदार मान लिया गया। दरअसल, मामले में मुख्यमंत्री ने एसपी, कलेक्टर और एसडीएम को हटाया था। सरकार ने जिस पुलिस अधीक्षक को हटाया है, वे 15 दिन की छुट्टी पर गए हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी सरकार के फैसलों का तो भगवान ही मालिक है, उन्होंने इसे सस्ती लोकप्रियता वाला फैसला बताया है। जो अधिकारी काम पर ही नहीं उसको घटना में कैसे जिम्मेदार मान लिया गया। सरकार को उन अधिकारियों के गिरेबान पकड़ना था, जो इस घटना के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। उनको सजा तो नहीं देना थी, जो छुट्टी पर विदेश में हैं।

क्या है मामला

पूरा मामला सागर के शाहपुर का है। यहां मकान की दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी। मामले में सरकार कार्रवाई करते हुए एसपी अभिषेक तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य और एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया था।

मामले में सामने आया कि एसपी अभिषेक तिवारी 15 दिन से छुट्‌टी मनाने के लिए विदेश में गए हुए हैं। वे पिछले 5 महीने से तबादला चाह रहे थे। राज्य सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी, केंद्र में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद भी सरकार उन्हें रोके हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म

सरकार ने अप्रूव की थी एसपी की छुट्टी

बता दें कि अभिषेक तिवारी 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं, मार्च 2024 में उन्हें नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति मिली थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें गृह विभाग ने रिलीव नहीं किया। रविवार को सागर की घटना के बाद देर रात उन्हे पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

हैरानी बात यह है कि सरकार ने ही 27 जुलाई से 8 अगस्त तक एसपी की छुट्‌टी अप्रूव कर दी थी, वे अनुमति के बाद ही परिवार के साथ निजी यात्रा पर अमेरिका में हैं। सागर एसपी का प्रभार एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उइके के पास था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • सागर एसपी अभिषेक तिवारी पर कार्रवाई
  • सागर एसपी को हटाने पर विवाद
  • सागर में बच्चों की मौत का मामला
  • छुट्टी पर गए SP को हटाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा