Screenshot 2025-10-25 144148
महेंद्र गोयनका की फैक्ट्री में मिला तेंदुए का शव, डॉग स्क्वॉड करेगी पूरे परिसर की तलाशी
Neel Tiwari | Oct 25, 2025, 15:08 IST
Leopard carcass found in Mahendra Goenka factory
जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र के घुघरा गांव में निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने जांच शुरू की और डॉग स्क्वॉड से फैक्ट्री की तलाशी ली। पहले भी सूअरों के शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Jabalpur News: जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र के ग्राम घुघरा में महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री परिसर में शनिवार को तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले इस फैक्ट्री परिसर में दो जंगली सूअरों के शव मिले थे।
वन मंडल अधिकारी (DFO) ऋषि मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबिर (jabalpur news) से सूचना मिली थी। सूचना के बाद सिहोरा वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शव मिलने की पुष्टि की।
![Screenshot 2025-10-25 144148]()
ऋषि मिश्रा ने कहा कि यह फैक्ट्री पहले भी वन्य प्राणियों के शिकार की घटनाओं को लेकर विवादों में रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। डीएफओ मिश्रा ने बताया कि अब पूरे फैक्ट्री परिसर की तलाशी डॉग स्क्वॉड ली जाएगी। जिससे यह पता लगाया जाएगा कि यहां और भी किसी वन्य जीव को मारा गया है या उनके शव दफनाए गए हैं।
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इलाके (MP News) में लंबे समय से जंगली जानवरों का शिकार हो रहा है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई धीमी होने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार सूअरों के शिकार की घटनाएं सामने आईं, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए।
बता दें 14 अक्टूबर को निसर्ग इस्पात फैक्ट्री में दो जंगली सूअरों के शिकार का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि दोनों सूअरों को शिकार के बाद फैक्ट्री परिसर में दफनाया गया था। इस मामले में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अब तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग इस संभावना को खारिज नहीं कर रहा कि फैक्ट्री परिसर में अन्य वन्य प्राणियों का शिकार किया गया हो। तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा में भारी चूक, अकील पर FIR
इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के दो लॉकर से मिला 3.84 करोड़ का सोना
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने संभाला इंदौर कलेक्टर पद, सुदाम खाडे़ का अभी तय नहीं, आशीष सिंह, दिलीप और परीक्षित कल करेंगे जॉइन
सीएम डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में इंदौर कलेक्टर इन 10 मुद्दों पर देंगे प्रजेंटेशन
फैक्ट्री परिसर में झाड़ियों के बीच मिला तेंदुए का शव
ऋषि मिश्रा ने कहा कि यह फैक्ट्री पहले भी वन्य प्राणियों के शिकार की घटनाओं को लेकर विवादों में रही है।
डॉग स्क्वॉड से परिसर की होगी तलाशी
ग्रामीणों ने लगाया शिकार का आरोप
पहले भी सामने आ चुके हैं के शिकार के मामले
वन विभाग में मचा हड़कंप
FAQ
- तेंदुए का शव सिहोरा के निसर्ग इस्पात फैक्ट्री में क्यों मिला?
सिहोरा के निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के परिसर में शनिवार को तेंदुए का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। वन विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है। - क्या निसर्ग इस्पात फैक्ट्री में पहले भी शिकार की घटनाएं हो चुकी हैं?
हां, 14 अक्टूबर को फैक्ट्री परिसर में दो जंगली सूअरों के शिकार का मामला सामने आया था। जांच में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। - वन विभाग ने इस घटना के बाद क्या कदम उठाए हैं?
वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया और फैक्ट्री परिसर की पूरी तलाशी लेने का निर्णय लिया। तेंदुए का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।
इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा में भारी चूक, अकील पर FIR
इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के दो लॉकर से मिला 3.84 करोड़ का सोना
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने संभाला इंदौर कलेक्टर पद, सुदाम खाडे़ का अभी तय नहीं, आशीष सिंह, दिलीप और परीक्षित कल करेंगे जॉइन
सीएम डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में इंदौर कलेक्टर इन 10 मुद्दों पर देंगे प्रजेंटेशन
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
By Ashish Bhardwaj
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
By Umeshwari Baghel