निगमायुक्त शिवम वर्मा ने संभाला इंदौर कलेक्टर पद, सुदाम खाडे़ का अभी तय नहीं, आशीष सिंह, दिलीप और परीक्षित कल करेंगे जॉइन

Sanjay Gupta | Published:
Share
shivam-verma-indore-collector
shivam-verma-indore-collector

मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस ट्रांसफर की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 14 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इंदौर जिले की पूरी प्रशासनिक टीम बदली गई। ट्रांसफर के बाद शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया, जिन्होंने मंगलवार को पद ग्रहण किया।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से टल रहे आईएएस के ट्रांसफर की पहली किश्त की लिस्ट सोमवार रात को आ गई। इसमें 14 नाम थे, जिसमें से इंदौर जिले की पूरी प्रशासनिक मशीनरी को बदल दिया गया। वहीं ट्रांसफर लिस्ट के बाद इंदौर निगमायुक्त से इंदौर कलेक्टर बनाए गए शिवम वर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर पद ग्रहण किया। खाड़े का अभी तय नहीं, बाकी अधिकारी कल जॉइन करेंगे।

खाड़े संभागायुक्त, लेकिन कब आएंगे अभी तय नहीं

संभागायुक्त पद पर दीपक सिंह की जगह पर 2006 बैच के आईएएस और कमिश्नर जनसंपर्क डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े ट्रांसफर हुए हैं। लेकिन वह कल बुधवार जॉइन करेंगे या बाद में अभी तय नहीं है। सिंह को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग में पदस्थ किया गया है। उधर इंदौर कलेक्टर से संभागायुक्त उज्जैन बनाए गए 2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह बुधवार को नया पद संभालेंगे। वह उज्जैन में कलेक्टर पद पर भी रह चुके हैं।

d30dc146-5cb
d30dc146-5cb


ये भी पढ़ें...20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले

दिलीप यादव, परीक्षित कल करेंगे जॉइन

उधर कटनी कलेक्टर से इंदौर निगमायुक्त बनाए गए 2014 बैच के आईएएस दिलीप कुमार यादव बुधवार को इंदौर आकर पद ग्रहण करेंगे। उधर 2017 बैच के आईएएस डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन से आईडीए सीईओ पद पर आए हैं। वह भी भोपाल से कल बुधवार को इंदौर आकर पद ग्रहण करेंगे। आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार का तबादला जबलपुर निगमायुक्त पद पर हुआ है।

d51246db-7dc
d51246db-7dc


ये भी पढ़ें...IAS स्वप्निल वानखेड़े: सॉफ्टवेर की नौकरी छोड़ चुनी यूपीएससी की कठिन राह, पहले IRS फिर बने IAS

शिवम ने पत्नी सहित किए मंदिर दर्शन, फिर जनसुनवाई

शिवम वर्मा के साथ ही उनकी पत्नी और 2016 बैच की आईएएस जयति सिंह को भी कलेक्टर पद दिया गया है। वह बड़वानी कलेक्टर बनी है, अभी तक उज्जैन जिला पंचायत सीईओ थी। दोनों आईएएस दंपती ने मंगलवार सुबह खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए और फिर अपनी नई नियुक्ति पर गए।

a41456a1-832
a41456a1-832


59527892-072
59527892-072


ये भी पढ़ें...एमपी में देर रात 30 और IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के एसपी बदले

ये भी पढ़ें...मप्र में उच्च शिक्षा के बुरे हाल, हाईकोर्ट से विधानसभा तक बैकफुट पर सरकार

आशीष ने लगाया शिवम को गले

शिवम वर्मा को पदभार देने के लिए आशीष सिंह भी साथ में थे। उन्होंने औपचारिक तौर पर शिवम को इंदौर कलेक्टर का पद दिया और फिर उन्हें गले लगाकर बधाई भी दी। आशीष सिंह 5 जनवरी 2024 को इंदौर कलेक्टर बने थे। सिंहस्थ के कामों के चलते उन्हें जल्द ही सरकार ने पदोन्नत कर उज्जैन संभागायुक्त बनाकर भेजा है। वहीं शिवम वर्मा ने पद संभालते ही जनसुनवाई में लोगों को पास बैठाकर सुना। इसके पहले जब वह कलेक्टर पद के लिए संकुल पहुंचे तो एक वृद्दा सीढ़ियों पर बैठे मिली, उन्हें हाथ पकड़कर उठाया और जनसुनवाई में लेकर आए, साथ में उनकी उतरी रखी चप्पलें तक उठा ली थी। यह सहजता और संवेदनशीलता देख लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद देर तक वह जनसुनवाई करते रहे



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आशीष सिंह
  • दीपक सिंह
  • शिवम वर्मा
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?