धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर

Sanjay Gupta | Feb 28, 2025, 14:04 IST
Share
thesootr
thesootr

धार जिले में शराब ठेकों को लेकर इस बार बड़े और नामी ठेकेदारों के साथ बड़ा खेल हो गया। आबकारी विभाग द्वारा लागू किए गए लॉटरी सिस्टम में स्थानीय ठेकेदार उम्मीद लगाए बैठे थे कि जिला टूटेगा... पढ़ें पूरी खबर द सूत्र पर

आबकारी यानी शराब ठेके की नजर से अहम जिले में शामिल धार में बड़े और नामी ठेकेदारों के साथ खेला हो गया है। यह जिले टूटने की आस में ही बैठे रहे और पर्दे के पीछे देवास के ठेकेदार ने 20 फीसदी अधिक राशि देकर लॉटरी सिस्टम में पूरा धार जिला उठा लिया। माना जा रहा है कि इस ठेकेदार के साथ पर्दे के पीछे कई रसूखदारों को सपोर्ट है।

इन्होंने लिया 475 करोड़ में ठेका, यह बाहर हुए

धार जिले के लिए पुराना ठेका 396 करोड़ रुपए था इसमें सरकारी आबकारी नीति के तहत 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 475 करोड़ रुपए चाहिए था। अभी यह ठेका सूरज रजक, रमेश राय व उनके साथियों के पास पर था। इस जिले पर पहले पिंटू भाटिया, एके सिंह का प्रभुत्व था। लेकिन यह सभी धरे रह गए। यह ठेकेदार उम्मीद में थे कि जिला टूटेगा तो कम दाम में कुछ ग्रुप ले लेंगे। लेकिन श्रीशारदुले रिटेल एंड ट्रेडिंग सर्विस एल.एल.पी इन्‍दौर ने यह ठेका ले लिया। यह गौरव जायसवाल, विकास जायसवाल, सिदार्थ बंते यादव व अन्य की कंपनी है जो देवास, इंदौर के हैं।

उधर इंदौर में हो गया राजस्व का काम

उधर इंदौर में जिला प्रशासन और आबकारी को बड़ी राहत मिली है। 80 फीसदी से ज्यादा दुकान 20 फीसदी से अधिक राजस्व पर रिन्यू हो गई और लक्ष्य पूरा हो गया। इंदौर में 83 फीसदी दुकान रिन्यू होने से 1476 करोड़ का राजस्व तय हो गया है, बाकी बचे लक्ष्य 304 करोड़ को पूरा करने के लिए 4 मार्च से टेंडर प्रक्रिया होगी। पहले चरण में 65 फीसदी दुकान रिन्यू हुई थी और अब दूसरे चरण में कुछ और ठेके रिन्यू हो गए। जिले की 172 में से 139 दुकान और 64 में से 51 ग्रुप रिन्यू हो चुके हैं। मेजर इलाकों के ठेके जा चुके हैं।

खबर यह भी...

अभी भी झाबुआ, अलीराजपुर नहीं गया

उधर गुजरात से लगे हुए झाबुआ और अलीराजपुर के ठेके अभी तक नहीं गए हैं। गुजरात से लगे झाबुआ जिले का पूरा ठेका अभी गुरुकृपा बायोफ्यूल ने 214 करोड़ में लिया था। कागजों पर नीरज कुमार, संदीप जुनेजा, ओम पुरोहित का नाम है लेकिन असल में यह एके सिंह, पिंटू भाटिया, अल्केश बाकलिया का है। बाकलिया गुजरात में अवैध शराब लाइन डिस्ट्रीब्यूशन का माहिर खिलाड़ी है। रिन्यू पॉलिसी से यह करीब 250 करोड़ रुपए का है। वहीं अलीराजपुर में गुरुसिंघ सभा के पूर्व प्रधान रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया सक्रिय रहे हैं। खालसा एंड कंपनी ने पूरा ठेका अभी 98 करोड़ में उठा लिया था। बाद में यह ठेका उन्होंने पेटी कांट्रेक्ट करते हुए अन्य शराब ठेकेदार और उनके रिश्तेदार आबकारी अधिकारी को पर्दे के पीछे पेटी से दे दिया। इस जिले को अब 120 करोड़ में दिया जा रहा है। गुजरात लाइन के लिए यह जिला अहम है। ऐसे में अभी अधिक राशि फंसाने की जगह शराब के खिलाड़ी इसके टूटने का और ग्रुप में दुकान लेने के इंतजार में है, जिससे कम दाम में जिला मिल जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • धार
  • झाबुआ
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा