मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के इन नेताओं को बताया राहु-केतु
Vikram Jain | May 04, 2024, 23:41 IST
Lok Sabha Election CM Mohan Yadav Guna Lok Sabha constituency Jyotiraditya Scindia
गुना लोकसभा क्षेत्र में सीएम मोहन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन जनसभा करते हुए वोट मांगे। साथ ही सिंधिया की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
BHOPAL.लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में जीत का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्टिव बने हुए हैं। एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए प्रदेश के मुखिया में ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुना लोकसभा क्षेत्र (Guna Lok Sabha constituency) पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम ने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को राहु केतु बताया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तारीफ करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब से सिंधिया नागर विमानन मंत्री बने हैं तब से देश के हवाईअड्डों की संख्या 150 पार हो गई है और जल्दी ही गुना में हवाईअड्डा बनाने वाले हैं। सीएम ने आगे कहा कि 2018 में सिंधिया के कंधे पर बैठकर कांग्रेस ने चुनाव जीता था। जब चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार ने नागरिकों के साथ नाइंसाफी की तो सिंधिया ने पूरी कांग्रेस को घर पर बैठा दिया। दोनों ही दिग्गजों ने सिंधिया की जमकर तारीफ की और साथ ही जनता से बीजेपी को वोट देने और फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
सीएम मोहन यादव ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों से कही ये बड़ी बात
बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को अपने दिल का हिस्सा बताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार हमेशा आपके साथ रहता है। हाल ही में ओलावृष्टि हुई तब मैने मुख्यमंत्री मोहन यादव की मदद से 48 घंटो के अंदर सारे किसानों को मुआवजा राशि का पत्र दिलवाया है।
जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भगवान राम काल्पनिक है। कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते है, ये संविधान का विरोध करती है। इसलिए जरूरी है कि हम पूरी की पूरी कांग्रेस को घर बैठा दें।
सीएम मोहन ने की सिंधिया की तारीफ

ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों से कही ये बड़ी बात
दुख में गुना वासियों के साथ रहता है सिंधिया परिवार
बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को अपने दिल का हिस्सा बताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार हमेशा आपके साथ रहता है। हाल ही में ओलावृष्टि हुई तब मैने मुख्यमंत्री मोहन यादव की मदद से 48 घंटो के अंदर सारे किसानों को मुआवजा राशि का पत्र दिलवाया है।
कांग्रेस पर बरसे सिंधिया
जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भगवान राम काल्पनिक है। कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते है, ये संविधान का विरोध करती है। इसलिए जरूरी है कि हम पूरी की पूरी कांग्रेस को घर बैठा दें।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman