लोकसभा चुनाव में किया बीजेपी को वोट, नाराज पति ने दिया तीन तलाक

Amresh Kushwaha | Jun 26, 2024, 11:36 IST
Share
तलाक, तलाक, तलाक !
तलाक, तलाक, तलाक !

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया कि उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ही वोट किया था।

MP छिंदवाड़ा : तीन तलाक का एक अनूठा मामला सामने आया है। पति ने सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में महिला ने बीजेपी की सदस्यता लेकर प्रचार किया था। साथ ही बीजेपी को ही वोट भी दिया।

यह पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पति ने गुस्से में महिला को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

ये खबर भी पढ़िए...टेलीविजन की चटपटी खबरें...सालों बाद करण ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी,16 साल बाद तारक मेहता के गोली ने छोड़ा शो

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रभावित


मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के रॉयल चौक का है। महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रभावित होकर उसने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्राचर किया और उसी को अपना वोट दिया था। यह बात मेरे पति, सास और ननद को पता लगने पर वह मेरे घर आए और मारपीट करने के बाद पति ने तीन तलाक कहकर उसने रिश्ता तोड़ लिया।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश : तीन तलाक कानून का असर नहीं , बेखौफ हो रहे ट्रिपल तलाक

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित


कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी के मुताबिक रॉयल चौक की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अब्दुल आशिफ मंसूरी से हुई थी।

महिला की शादी के बाद से शुरू में तो पति ने उसे अच्छे से रखा लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। दहेज के साथ-साथ लगातार उसका पति उसे मायके भेजने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था।

वहीं, महिला ने बताया कि उसका पति मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...बोल हरि बोल : नारायण- नारायण- मुरली की तान… साहब का तलाक, अब दिल्ली कौन जाएगा, यही यक्ष प्रश्न?

पुलिस ने किया केस दर्ज


महिला ने बताया कि उसके पति अब्दुल आशिफ मंसूरी ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल आशिफ मंसूरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 34, दहेज अधिनियम की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला ( विवाह पर अधिकार का संरक्षण ) अधिनियम की धारा 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले : तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और CAA समेत मोदी सरकार के बड़े फैसले

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • तीन तलाक
  • लोकसभा चुनाव 2024
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर