सरकार पर लोकायुक्त जांच की निगरानी के आरोप, मुख्य सचिव ने शिकायत पर दिए जांच के निर्देश
Rohit Sahu | May 23, 2025, 10:49 IST
lokayukta mp rti activist ajay dubey
लोकायुक्त संगठन में पदस्थ अफसरों की नियुक्ति पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्य सचिव से शिकायत की है। शिकायत में सरकार पर जांच प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। जीएडी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल में लोकायुक्त संगठन के भीतर हो रही पदस्थापना को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे (Ajay Dubey) ने इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन (Anurag Jain) को शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार रसूखदार लोगों की जांच प्रभावित करने के लिए अपने वफादार अफसरों की तैनाती कर रही है। साथ ही अफसरों के माध्यम से जांच की निगरानी की जा रही है। इस शिकायत के बाद मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को जांच के निर्देश दिए हैं।
दुबे के अनुसार, 18 मार्च 2025 को लोकायुक्त कार्यालय ने प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी को पत्र लिखकर पैनल की गोपनीय जानकारी मांगी थी, लेकिन इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया। सरकार ने ना सिर्फ लोकायुक्त की सिफारिशों को नजरअंदाज किया बल्कि संगठन में अपनी पसंद के अफसरों की तैनाती कर दी। इससे संगठन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दुबे का यह भी कहना है कि काफी समय बाद संगठन में रिटायर्ड जस्टिस एसके सिंह जैसे निष्पक्ष लोकायुक्त की नियुक्ति हुई है, लेकिन सरकार उनकी सिफारिशों को दरकिनार कर रही है। अफसरों की नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया और नियम तय हैं, उन्हें भी नजरअंदाज किया गया है।
यह भी पढ़ें..MP के सरकारी कर्मचारी निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज, 55 हॉस्पिटल की लिस्ट जारी
अजय दुबे ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकायुक्त संगठन में नियुक्त वित्त अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी निष्पक्षता और योग्यता पर सवाल नहीं उठने चाहिए। लेकिन फिलहाल जो अफसर नियुक्त किया गया है, वह लोकायुक्त द्वारा भेजे गए नामों की सूची में शामिल नहीं था।
5 लाइन में पूरी खबर समझिए
thesootr links
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति | Lokayukta | MP News | RTI Activist
उप संचालक वित्त विनोद मालवीय की नियुक्ति पर विवाद
पूरा मामला लोकायुक्त संगठन में उप संचालक वित्त पद पर विनोद मालवीय की हालिया नियुक्ति से जुड़ा है। अजय दुबे का कहना है कि इस पद पर नियुक्ति लोकायुक्त संगठन द्वारा भेजे गए पैनल के तीन नामों में से नहीं की गई है, बल्कि वित्त विभाग ने अपनी मर्जी से यह पदस्थापना कर दी। इतना ही नहीं, लोकायुक्त संगठन को नियुक्त अधिकारी की गोपनीय चरित्रावली भी नहीं भेजी गई।
गोपनीय रिपोर्ट और पैनल जानकारी नहीं दी गई
स्वच्छ छवि वाले लोकायुक्त की सिफारिशों की अनदेखी
यह भी पढ़ें..MP के सरकारी कर्मचारी निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज, 55 हॉस्पिटल की लिस्ट जारी
वित्तीय मामलों में पदस्थ अफसरों की भूमिका अहम
5 लाइन में पूरी खबर समझिए
- RTI एक्टिविस्ट अजय दुबे ने लोकायुक्त संगठन में पदस्थापना को लेकर मुख्य सचिव को दी शिकायत।
- उप संचालक वित्त विनोद मालवीय की नियुक्ति पर उठे सवाल।
- लोकायुक्त द्वारा मांगी गई पैनल और गोपनीय जानकारी नहीं दी गई।
- सरकार पर रसूखदारों की जांच प्रभावित करने के आरोप।
- जीएडी करेगा पूरे मामले की जांच, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति | Lokayukta | MP News | RTI Activist
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari