रोजगार सहायक के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 25 लाख कैश समेत मिली करोड़ों की संपत्ति

Vikram Jain | Feb 08, 2025, 24:24 IST
Share
lokayukta raids employment assistant morena accumulated illegal assets
lokayukta raids employment assistant morena accumulated illegal assets

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का लगातार एक्शन जारी हैं। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने मुरैना में रोजगार सहायक के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कराड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार (7 फरवरी) को मुरैना में एक रोजगार सहायक के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। साथ ही घर से घर से अवैध हथियार भी मिला है। लोकायुक्त ने इस कार्रवाई में रोजगार सहायक के साथ उनके पिता और पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन

दरअसल, ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने मुरैना जिले की ग्राम पंचायत कहरपुर जनपद पंचायत पहाड़गढ़ के रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के खिलाफ एक शिकायती आवेदन के बाद कार्रवाई की है। शिकायत में बताया गया था कि रोजगार सहायक धाकड़ ने अपने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

धाकड़ की संपत्तियों में लगभग 25 लाख कैश, महंगे वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी यात्रा के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी और एक अवैध देसी पिस्टल शामिल हैं। राम अवतार धाकड़ के अलावा उनके पिता मुरारी लाल धाकड़ और पत्नी शारदा धाकड़ को भी आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकारी टीचर के घर EOW की रेड, मिली 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद

ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। रोजगार सहायक के घर पर भारी मात्रा में नकदी, गाड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी यात्रा के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी, एक अवैध देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में लोकायुक्त ने राम अवतार धाकड़ के अलावा उनके पिता मुरारी लाल और पत्नी शारदा धाकड़ को भी आरोपी बनाया गया है।

लोकायुक्त की टीम ने कई महंगे वाहन जैसे जेसीबी, बोलेरो, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और एक्टिवा जब्त किए हैं। इसके अलावा 15 लाख की एफडी, 249.21 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 14.19 लाख), 907 ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत 39,925 रुपए) और 1.27 लाख रुपए का डिनर सेट भी बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सहायक शिक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, 40 साल की नौकरी में आय से 100% ज्यादा संपत्ति

बरामद संपत्ति की सूची

  • जेसीबी (कीमत 28.46 लाख)
  • बोलेरो (कीमत 4 लाख)
  • ट्रैक्टर (कीमत 7.83 लाख)
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत 56,384 रुपये)
  • एक्टिवा स्कूटी
  • बीमा पॉलिसी (कीमत 1.66 लाख)
  • एफडी (कीमत 5 लाख)
  • बैंक खातों में जमा राशि (कीमत 2.5 लाख)
  • ग्राम मनोहर पूरा स्थित मकान (कीमत 69.57 लाख)
  • कैलारस में एक भवन (कीमत 11 लाख)
  • विदेश यात्रा के दस्तावेज (मलेशिया यात्रा से संबंधित)
  • देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने राम अवतार धाकड़ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 12, 13(1)(b), 13(2) संशोधन अधिनियम 2018 और भारतीय दंड संहिता की धारा 109 व 120 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही ग्राम मनोहर पूरा स्थित मकान से देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में पहाड़गढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि धाकड़ ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी कर और भ्रष्टाचार के माध्यम से यह संपत्ति अर्जित की।

ये खबर भी पढ़ें...

नर्मदापुरम में IT की बड़ी कार्रवाई, मंगलम फूड्स और देवीलाल ज्वैलर्स पर IT का छापा

बिना बड़े पद के इतनी संपत्ति पर उठे सवाल

राम अवतार धाकड़ महज ग्राम पंचायत कहरपुर में रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि एक पंचायत स्तर के अधिकारी के पास करोड़ों की संपत्ति कैसे हो सकती है। लोकायुक्त की टीम अब धाकड़ परिवार के अन्य बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है। लोकायुक्त टीम के अधिकारी अब धाकड़ परिवार की अन्य अघोषित संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • लोकायुक्त
  • Morena News
  • आय से अधिक संपत्ति
  • मुरैना न्यूज
  • ग्वालियर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती