जबलपुर में बनकर तैयार प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, राजनीति की खींचतान में उलझा
Neel Tiwari | Jun 09, 2025, 18:51 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर में दमोह नाका से मदन महल स्टेशन तक का फ्लाईओवर तैयार है, जो ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों से राहत के लिए बनाया गया है। हालांकि, जनता इसे अभी तक इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर श्रेय लेने की लड़ाई के आरोप लगाए हैं।
JABALPUR. जबलपुर शहर में दमोह नाका से मदन महल स्टेशन तक फ्लाईओवर तैयार है। यह फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों से राहत देने के लिए बनाया गया था। हालांकि, जनता इसे अभी तक उपयोग नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की लड़ाई के कारण यह अटका है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रतीकात्मक उद्घाटन की चेतावनी दी है।
यह फ्लाईओवर न सिर्फ जबलपुर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मदन महल से दमोहनाका के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 1120 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसमें देश का सबसे लंबा रेलवे ट्रैक पर बना केबल स्टे ब्रिज भी शामिल है, जो इसे तकनीकी रूप से भी बेहद खास बनाता है। इसके अलावा इसमें बो स्टिंग ब्रिज जैसी अत्याधुनिक संरचना भी शामिल है। इस परियोजना से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल यह राजनीतिक विवादों का केंद्र बन गया है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने दावा किया है कि फ्लाईओवर के उद्घाटन में देरी का कारण भाजपा के प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर सांसद आशीष दुबे के बीच का तनाव है। दोनों ही नेता उद्घाटन का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, जिसके चलते मार्च 2025 में प्रस्तावित लोकार्पण आज तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई अब जनता के धैर्य की परीक्षा बन गई है।
बीते दिनों महानद्दा फ्लाईओवर ब्रिज के उद्घाटन से ठीक पहले सांसद आशीष दुबे ने वाहन निरीक्षण के नाम पर अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मंत्री राकेश सिंह और सांसद दुबे के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई थी। इसके बाद इस फ्लाईओवर में दरारें भी सामने आई थी, जिसे जांच के बाद क्लीनचिट दे दी गई थी। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा आम है कि दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर के लोकार्पण में हो रही देरी भी इसी राजनीतिक टकराव का परिणाम है।
यह भी पढ़ें... MP के इस शहर से यूपी के यहां तक बिछेगी 520KM हाईस्पीड रेल ट्रैक, सर्वे शुरू
मदन महल से दमोहनाका तक बन रहे इस फ्लाईओवर का हमने जब जायजा लिया तो यह नजर आया कि इस फ्लाईओवर में कुछ जगह रंग रोगन और केवल साफ सफाई बाकी है जो आने वाले एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा। वहां देखरेख कर रहे हैं कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पहले लोकार्पण 30 मई को तय किया गया था और उसके बाद लोकार्पण के लिए 7 जून की डेट भी फिक्स हुई थी लेकिन मंत्री जी के व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया। सूत्रों की माने तो 13 जून को मुख्यमंत्री का जबलपुर कार्यक्रम प्रस्तावित है और उसी दिन इस फ्लाईओवर का लोकार्पण हो सकता है। तो इस तरह कांग्रेस ने 12 जून को इसके लोकार्पण की चेतावनी दी है और भाजपा 13 जून को लोकार्पण कर सकती है। हालांकि आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि कांग्रेस को इस लोकार्पण की भनक लग चुकी है और इसलिए ही कांग्रेस श्रेय लेने के लिए जनता के साथ लोकार्पण करने की रणनीति अपना रही है।
यह भी पढ़ें... पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में MP-MLA सीखेंगे टाइम मैनेजमेंट, पब्लिक डीलिंग; शिवराज सिंह बताएंगे मोदी का MP विजन
सौरभ शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सोमवार 9 जून को शाम 4 बजे कलेक्टर जबलपुर को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन को फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए चार दिन का समय दिया है। यदि इस दौरान कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ मिलकर फ्लाईओवर का प्रतीकात्मक उद्घाटन करेगी। उन्होंने कहा कि "जब नेता जनता की सुविधा को राजनीति की बलि चढ़ा दें, तो जनता को खुद आगे आना होता है।"
यह भी पढ़ें... जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, लगेगा कम समय
मदन महल से शुरू होने वाले इस फ्लाई ओवर का हमने दमोहनाका तक जायज लिया। फ्लाईओवर की पूरी सड़कें, लाइटिंग, डिवाइडर, रेलिंग आदि काम पूर्ण हो चुके हैं। हर दिन हजारों वाहन इसके नीचे जाम में फंसते हैं, दुर्घटनाएं होती हैं और एंबुलेंस तक जाम में रुक जाती हैं। अब जनता के मन भी यह सवाल उठ रहे है कि "जब करोड़ों खर्च हो चुके हैं और सब कुछ तैयार है, तो क्या उद्घाटन और यह सुविधा मिलने में आखिर देरी क्यों हो रही है।
यह भी पढ़ें... जबलपुर में छत्तीसगढ़ की बहू की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
कांग्रेस के दिए अल्टीमेटम के अनुसार वह आने वाले गुरुवार को इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे, वहीं भाजपा के सूत्रों के अनुसार 13 जून या उससे पहले ही इस फ्लाईओवर का लोकार्पण हो जाना है। अब शहर की जनता को भी आने वाले गुरुवार का ही इंतजार है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सड़क हादसे
प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, लागत 1120 करोड़ रुपए
मंत्री और सांसद के बीच तकरार बनी अड़चन, कांग्रेस का आरोप
महानद्दा फ्लाईओवर पर निरीक्षण के बाद बढ़ा था तनाव
यह भी पढ़ें... MP के इस शहर से यूपी के यहां तक बिछेगी 520KM हाईस्पीड रेल ट्रैक, सर्वे शुरू
मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण की चर्चाएं, कांग्रेस पर भी श्रेय लेने की राजनीति के आरोप
यह भी पढ़ें... पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में MP-MLA सीखेंगे टाइम मैनेजमेंट, पब्लिक डीलिंग; शिवराज सिंह बताएंगे मोदी का MP विजन
चार दिन का अल्टीमेटम, फिर जनता के साथ कांग्रेसी करेंगे उद्घाटन
यह भी पढ़ें... जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, लगेगा कम समय
निर्माण पूरा, फिर भी इंतजार
यह भी पढ़ें... जबलपुर में छत्तीसगढ़ की बहू की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
आने वाले गुरुवार पर टिकी सबकी निगाहें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सड़क हादसे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA