जबलपुर में छत्तीसगढ़ की बहू की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Neel Tiwari | Published:
Share
jabalpur-chhattisgarh-daughter-in-law-suspicious-death-murder-accusation
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के जबलपुर में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय अनमोल आहूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति विपुल आहूजा और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। अनमोल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक दर्दनाक और रहस्यमयी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रायपुर (छत्तीसगढ़) के भाटापारा की रहने वाली 25 वर्षीय अनमोल आहूजा (पूर्व में अनमोल खत्री) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने उसके पति विपुल आहूजा और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

छत से गिरने की सूचना, अस्पताल पहुंचते ही मौत

अनमोल के पिता मुरली खत्री ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे बेटी ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट हो रही है और तुरंत जबलपुर आने की गुहार लगाई। लेकिन सुबह पहुंचने की बात कहने के महज डेढ़ घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे चाचा ससुर का फोन आया कि अनमोल छत से गिर गई है और अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचे, तो बेटी को ICU में मृत पाया।

यह भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने 113 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, श्यामपुर में खुलेगा कॉलेज

'हमारी बेटी को छत से फेंका गया' - परिजनों का आरोप

2dd71111-7c6
2dd71111-7c6


अनमोल के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिवार का साफ आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतका के पिता ने बताया कि रात 12:00 उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी तब उन्हें बेटी ने बताया था कि ससुराल वाले उससे झगड़ा और मारपीट कर रहे हैं और वह अपने चाचा ससुर के घर जा रही है। इसके बाद परिवार वाले सुबह जबलपुर आने वाले थे लेकिन रात में ही उन्हें पता चला कि लगभग 1:30 बजे उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।मुरली खत्री ने बताया कि बेटी के साथ लंबे समय से घरेलू हिंसा हो रही थी। दो बार उसका हाथ भी तोड़ दिया गया था।

यह भी पढ़ें... जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

‘अब कभी शराब नहीं पियूंगा’, पति ने किया था वादा

मृतका के भाई सुनील ने बताया कि शादी के तीन साल बाद तक अनमोल अक्सर प्रताड़ित होती रही। परिवार ने कई बार समझौता करवाया, और विपुल ने खुद रायपुर आकर यह माना था कि वह अब शराब नहीं पिएगा और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेगा। लेकिन यह वादा ज्यादा दिन नहीं चला। भावुक होते हुए सुनील ने कहा कि "हमने बहन को राजकुमारी की तरह पाला था, धूमधाम से उसकी शादी की। क्या पता था कि उसे एक दिन इस हाल में लौटना होगा। आज उसकी लाश के साथ हम भाटापारा लौट रहे हैं।" उन्होंने बताया कि ससुराल वाले अनमोल को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए हैं और पुलिस ने भी अभी तक बयान दर्ज नहीं किया।

यह भी पढ़ें... मध्यप्रदेश में 50 हजार कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, अब हुआ ये बड़ा खुलासा!

पुलिस जांच जारी, सीएसपी को सौंपी गई जिम्मेदारी

a86583c9-28a
a86583c9-28a


गढ़ा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए मामले की जांच गहराई से की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी सीएसपी गढ़ा को दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या अनमोल को सचमुच छत से फेंका गया या यह कोई और साजिश थी।

यह भी पढ़ें... जबलपुर के DEO घनश्याम सोनी का तबादला : विवादो से भरे कार्यकाल के बाद अब संभालेंगे मदरसा बोर्ड

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा सच्चाई का पर्दा

अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि अनमोल की मौत कैसे हुई, यह खुदकुशी थी हादसा था या सुनियोजित हत्या इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | विवाहिता की संदिग्ध मौत

Tags:
  • MP News
  • छत्तीसगढ़
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • पुलिस जांच
  • पोस्टमार्टम
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?