एमपी में शादी के एक घंटे बाद पलटी कहानी, लुटेरी दुल्हन के सरप्राइज से दूल्हे के उड़ गए होश

Sandeep Kumar | Updated:
Share
looteri-dulhan-one
looteri-dulhan-one

राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र के बांकपुरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी मात्र एक घंटे में खत्म हो गई। मंदिर में जयमाल से लेकर सात फेरों तक की सभी रस्में पूरी की गईं।

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे में एक शादी ने सबको हैरान किया। दुल्हन शादी के एक घंटे बाद ही फरार हो गई। शादी मंदिर में पूरी विधि-विधान से हुई। लेकिन विदाई से पहले दुल्हन बाथरूम का बहाना बनाकर गायब हो गई। यह घटना लुटेरी दुल्हन गैंग की साजिश थी।

दूल्हा रामगोपाल और उसके परिवार से दो लाख रुपए ठगे गए। दलालों ने लड़की की फोटो दिखाकर रिश्ता तय किया और पैसे ऐंठे। जब धोखाधड़ी का पता चला, तो परिवार ने थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह एक घंटे की शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

ये खबर भी पढ़िए... अमीर बनने की चाह में एग डोनर से बनी लुटेरी दुल्हन, एक शादी का लेती थी 50 हजार, की 25 शादियां

लुटेरी दुल्हन ने रचा था पूरा षड्यंत्र

दूल्हा रामगोपाल के अनुसार, वह लंबे समय से शादी के लिए परेशान था। तभी महाबल गांव के दलाल गोकूल वर्मा ने शादी का प्रस्ताव दिया और लड़की का नाम दिव्या भगनानी बताया। लड़की के भोपाल निवासी होने की बात कही गई। रिश्ता तय करने के लिए गोकूल और उसके साढू जमनालाल वर्मा ने दो लाख रुपए की मांग की। गहने बेचकर पैसे जुटाए गए और शादी की तैयारियां शुरू की गईं।

ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान की 'लुटेरी दुल्हन' का खुलासा : 7 महीनों में रचाई 25 शादियां, पुलिस भी रह गई हैरान

मंदिर में हुई थी शादी

23 अप्रैल को अंजनीलाल मंदिर, ब्यावरा में शादी हुई। कोर्ट मैरिज की औपचारिकता भी पूरी की गई और परिवारवालों की मौजूदगी में सारी रस्में निभाई गईं। जब दूल्हा और उसका परिवार विदाई की तैयारी कर रहा था, तभी दुल्हन बाथरूम के बहाने से निकली और फरार हो गई।

ये खबर भी पढ़िए... सुहागरात के दिन ही नगदी और गहने लेकर भाग गई लुटेरी दुल्हन, इंतजार करता रहा दूल्हा

शादी के बदले मिला सिर्फ धोखा

शादी के बाद जब दुल्हन नहीं लौटी, तो परिवार ने काफी देर तक इंतजार किया। फिर आस-पास खोजबीन की, लेकिन सब व्यर्थ गया। अंत में सच्चाई सामने आई कि वे तीनों पहले से ही योजना बनाकर आए थे। उनका इरादा दूल्हे के परिवार को धोखा देने का था और पूरी शादी एक सुनियोजित ठगी थी।

ये खबर भी पढ़िए... महिला को थाने लाई पुलिस तो पहुंच गए चार पति, आरोपी निकली लुटेरी दुल्हन

दूल्हा सदमे में, FIR दर्ज

रामगोपाल इस धोखाधड़ी से गहरे सदमे में चला गया। परिवार की इज्जत और आर्थिक नुकसान दोनों ने उसे झकझोर कर रख दिया। अंततः वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫





Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • लुटेरी दुल्हन गैंग
  • लुटेरी दुल्हन
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?