लव जिहाद: हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप

Sandeep Kumar | Apr 13, 2026, 23:59 IST
Share
love jihad
love jihad

ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादाब अली नाम के युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

News in short

  • ग्वालियर में शादाब अली ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कॉलेज छात्रा का शारीरिक शोषण किया।
  • आरोपी ने खुद को हिंदू बताया, फिर बाद में मुस्लिम होने का खुलासा किया।
  • शादी का झांसा देकर आरोपी ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया।
  • छात्रा को गर्भपात का दबाव डाला और धर्म बदलने की शर्त रखी।
  • पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है, जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया।

News in Detail

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ शादाब अली नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवक ने लड़की से पहले शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

धर्म छिपाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती

यह मामला फरवरी 2025 का है, जब ग्वालियर की एक बीएससी छात्रा की इंस्टाग्राम पर शादाब अली से दोस्ती हुई। शादाब ने खुद को हिंदू बताया और दोनों ने चैटिंग शुरू की। बाद में शादाब ने बताया कि वह मुस्लिम है। इसके बावजूद बातचीत जारी रही और शादाब ने शादी का वादा किया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

4 मार्च 2025 को शादाब ने छात्रा को ग्वालियर बुलाया। वहां उसे एक होटल में एक हफ्ते तक रखा। इस दौरान शादाब ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। फिर छात्रा भोपाल वापस चली गई। शादाब ने फिर उसे फोन किया और पैसे की जरूरत बताई। छात्रा ने उसे पैसे भी दिए।

गर्भपात का दबाव

इसके बाद शादाब भोपाल पहुंचा और छात्रा को लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए मजबूर किया। इस दौरान छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने शादाब से शादी की मांग की, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव डाला। इसके अलावा, शादाब ने यह शर्त रखी कि यदि छात्रा उससे शादी करेगी तो उसे उसका धर्म अपनाना होगा।

आरोपी की तलाश

छात्रा ने अपनी शिकायत भोपाल के अशोका गार्डन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पहले जीरो पर मामला दर्ज किया और ग्वालियर थाने को केस डायरी भेज दी। अब गिरवाई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरकार के नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के शुरू होने से पहले ही पुलिसकर्मी लगा रहे पलीता, TI सहित चार हुए सस्पेंड

बीजापुर में नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने ले जाकर 5 दरिंदों ने बनाया शिकार, पीड़िता की हालत नाजुक

ग्वालियर में इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पर रेप केस, शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप

खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पाखंडी ने किया महिला के साथ रेप, ऐसे खुला राज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ग्वालियर
  • लव जिहाद
  • दुष्कर्म
  • शादी का झांसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती